Hindi

17 साल बाद अपने गांव मलडीहा पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत, गांव से निकल कर बने फिल्म स्टार

बीकोठी के मलडीहा गांव में शनिवार की रात जश्न का माहौल था। गांव के लोग अपने लाडले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के 17 साल बाद गांव पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सुशांत सिंह अपने पैतृक गांव पहुंचे, उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई उनसे मिलने और उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए उत्सुक दिखे।

https://twitter.com/Nikita_Sushant/status/1127827090886160384

 

बॉलीवुड स्टार से मिलने के लिए आस-पास के लोगों के अलावा अन्य जिलों से भी लोग पहुंचे थे। उनके स्वागत के लिए दोपहर से ही लोगों की भीड़ उनके पैतृक आवास पर जमा थी। शनिवार देर रात वे अपने बड़े भाई और छातापुर विधायक नीरज कुमार बबलू, उनकी भाभी लोजपा से एमएलसी नूतन सिंह और अपने परिजनों के साथ गांव पहुंची।

https://twitter.com/Team_SushantSR/status/1127104584286031872

 

बिहार विकास मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह और ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुशांत रविवार की सुबह बरुणेश्वर धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद अपने परिजनों के साथ-साथ अपने ननिहाल जाएंगे। उन्होंने कहा कि काफी सालों के बाद वे अपने पैतृक गांव पहुंचे हैं। गांव के लोगों ने जिस तरह से मुझे प्यार दिया है, वह हमेशा मेरे जेहन में बसा रहेगा। जब भी मौका मिलेगा, मैं अपने गांव के लिए कुछ न कुछ जरूर करूंगा।

 

चौथम| सिनेस्टार अपनी शादी, हनीमून और अधिकांश छोटे-बड़े कार्य के लिए विदेश चले जाते हैं। ऐसे में यदि एक सिने स्टार अपना मुंडन संस्कार कराने अपने ननिहाल चौथम प्रखंड के बोरणय आ रहे हैं तो इसे अपनी जड़ से उनका जुड़ाव ही कहा जाएगा। बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत 13 मई को अपना मुंडन संस्कार कराने पूर्वी बोरणय पंचायत के जयप्रभा नगर से नदी पार कर अपने ननिहाल बोरणय स्थान जाएंगे। वहां मां विषहरी स्थान में अपना मुंडन कराएंगे। सुशांत सिंह राजपूत बौरणय के स्व. महेश्वर प्रसाद सिंह के नाती हैं।

https://twitter.com/Team_SushantSR/status/1127491209784487938

 

एमएस धौनी द अनटोल्ड स्टोरी से मिली नई पहचान : 2016 में आई फिल्म एमएस धौनी द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत लीड रोल में थे। ये फिल्म हिट रही। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी पर आधारित थी। लीड रोल वाली पहली ही फिल्म से सबकी नजर में अपनी जगह बनाने वाले सुशांत का भी जीवन आसान नहीं रहा है। माता-पिता की इच्छा के बिना उन्होंने फिल्मों को अपना कैरियर चुना।

https://twitter.com/Team_SushantSR/status/1127485528645832705

 

 

एआईईईई में सुशांत ने हासिल की थी सातवीं रैंक : उन्होंने एआईईई में पूरे भारत में 7 वां रैंक लाया था। इसके बाद दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। वे भौतिक विज्ञान में राष्ट्रीय ओलंपिक विजेता भी थे। वे कई परीक्षाओं में बैठे और सफल हुए, लेकिन फिल्मों में कैरियर बनाने के लिए वह पहले दिल्ली आए और इसके बाद मुंबई का रुख किया।

https://twitter.com/Team_SushantSR/status/1127589559728869377

 

बीकोठी के मलडीहा में सुशांत सिंह राजपूत का स्वागत करते छातापुर विधायक नीरज कुमार बबलू और ग्रामीण। इस दौरान युवाओं में सेल्फी लेने की होड़ लगी रही।

Related Articles

Back to top button