Hindi

दीपिका पादुकोण की 8 शर्मनाक तस्वीरें, जिसे वो दुनिया से छुपा कर ही रखना चाहेंगी !

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाली जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। बावजूद इसके उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें हैं जिन्हें वो खुद भी पसंद नहीं करेंगी और ना ही वो चाहेंगी कि उनकी ये तस्वीरें कोई और देखे।

आज हम आपसे दीपिका पादुकोण की ऐसी ही अजीबो-गरीब तस्वीरें शेयर कर रहे हैं जिसे देख कर आपको यकीन नहीं होगा कि ये खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ही है।

Deepika Padukon

दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में बड़ा फिल्मी डेब्यू फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से किया था। वो फिल्म बड़ी सुपरहिट रही थी। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के प्यार के किस्से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। बात तो यहां तक फैली है कि ये दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। लेकिन दीपिका या फिर रणवीर ने इस बारे में कभी कुछ खुलकर नहीं बोला है।

Deepika Padukon

दीपिका की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘XXX’ पूरी दुनिया में सुपरहिट रही। बॉलीवुड में ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘तमाशा’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पीके’, और ‘रामलीला’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाली दीपिका की ये तस्वीरें आपको झकझोर कर रख देंगी।

Deepika Padukon

हिंदी सिनेमा जगत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं दीपिका पादुकोण। उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है। दीपिका की आज की खूबसूरत तस्वीरें हर किसी को दीवाना कर देती हैं तो वहीं कुछ ऐसी तस्वीरें भी हैं जिसे वो खुद भी देखना पसंद नहीं करेंगी और ना ही तो वो चाहेंगी कि उनके चाहने वाले कभी देखें।

Deepika Padukon

बता दें कि दीपिका पादुकोण ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक कन्नड़ फिल्म से साल 2006 में की थी जिसका नाम ‘ऐश्वर्या’ था। अब दीपिका रजनीकांत के साथ एक बड़ी फिल्म करने जा रही हैं।

Deepika Padukon

बॉलीवुड फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में अभिनय करने से पहले दीपिका पादुकोण मॉडलिंग किया करती थीं। आज आप जिस खूबसूरत अभिनेत्री को देखते हैं वो पहले इससे बिल्कुल विपरीत थीं। 21 साल की उम्र में दीपिका ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था जबकि 18 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग करने की शुरुआत की थी।

Deepika Padukon

एक लंबे समय तक दीपिका ने विज्ञापन में काम किया और फिर उन्हें एक बड़े ब्रांड में काम करने का मौका मिला। टेलीविजन पर पहली बार दीपिका हिमेश रेशमिया के एक गाने में नजर आई थीं।

Related Articles

Back to top button