Hindi

सुष्मिता सेन से की 15 साल के लड़के ने छेड़छाड़

लड़कियां से छेड़छाड़ एक बहुत  बड़ी समस्या है जो न सिर्फ इंडिया में बल्कि पूरी दुनिया इस समस्या से जूझ रही है, छेड़छाड़ की शिकार न सिर्फ आम लड़कियां बल्कि सेलिब्रेटी भी हो रहे हैं,

जी हाँ छेड़छाड़ के और बलत्कार  को रोकने के लिए जहाँ पूरी दुनिया में कैम्पिंग हो रही है, जिसमे फिल्म एक्ट्रेस खुल आगे आ रहे हैं, इसी कड़ी में सुष्मिता सेन भी सामने आई और उन्होंने अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र किया,जिसमे उनके साथ छेड़छाड़ हुई हैरानी  की बात ये है की सुष्मिता सेन के साथ छेड़छाड़ करने वाला शख्स मात्र 15 साल का लड़का था |

जैसा की आपको मालूम है कि 21 मई 1994 को ही सुष्मिता सेन को  मिस युनिवर्स के ताज से नवाजा गया था और कल ही सुष्मिता ने  24 साल पूरे कर लिए और इस मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की.

https://www.instagram.com/p/BjBX9xJHSax/?utm_source=ig_embed

हाल ही में एक इवेंट में  सुष्मिता सेन ने बताया कि वह उस वक्त हैरान रह गई जब उनके साथ छेड़छाड़ हुई और छेड़छाड़ करने वाला एक 15 साल का लड़का था, सुष्मिता ने महिलाओं की सुरक्षा के बारे में बात करते हुए कहा कि लोगों को लगता है कि हमारे साथ बॉडीगार्ड होते हैं, हम बड़े शहरों से हैं तो हम मोलेस्टेशन का शिकार नहीं होते। लेकिन, ऐसा नहीं है, 10 बॉडीगार्ड होने के बावजूद भी एक सेलेब्रिटी होने के नाते हमें रोज़ाना 100 लोग ग़लत निगाहों से देख रहे होते हैं। हम जानते हैं कि ये सभी हमें ग़लत तरीके से देख रहे हैं और हम कुछ नहीं कर सकते।

“छह महीने पहले एक अवार्ड फंक्शन के दौरान, जहां मीडिया भी मौजूद थी। इतने लोगों के बीच मेरे साथ ऐसा हुआ। भीड़ का फायदा उठाकर उसे लगा शायद वो बच जाएगा और मुझे पता नहीं चलेगा कि किसने किया। लेकिन, मैंने उसका हाथ पकड़ा और उसे आगे खींचा तो मैंने देखा कि ये 15 साल का एक बच्चा है। मैं शॉक हो गई थी। मैं चाहती तो बहुत कुछ कर सकती थी मगर, वो महज़ 15 साल का था,

सुष्मिता ने आगे कहा, मैंने उसकी गर्दन पकड़ी और उसे अपने साथ चलने दिया. इसके साथ मैंने उसे कहा कि अगर मैं चिल्लाई और शोर मचाया तो उसकी जान चली जाएगी. शुरुआत में जब मैंने उससे पूछा तो उसने अपनी गलती नहीं मानी लेकिन जब मैंने जोर दिया तो उसने अपनी गलती मान ली और मुझसे माफी मांगी.

मैंने उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया क्योंकि मैं समझती हूं कि उस बच्चे को नहीं पता था कि इस तरह की हरकत एक अपराध है न कि किसी तरह का मनोरंजन. जो लोग छेड़छाड़ से भी आगे जाकर लड़कियों के साथ दुष्कर्म करते हैं उन्हें तो फांसी पर लटका देना चाहिए

Related Articles

Back to top button