Hindi

बॉलीवुड के 5 सबसे सस्ते एक्टर्स, लेते हैं इतनी कम फीस !

बॉलीवुड इंडस्ट्री की चमक दमक देखकर हर कोई इस इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने के इच्छुक होते हैं। हिंदी सिनेमा जगत जितनी आलीशान बाहर से दिखती है उतनी अंदर से भी है। आम आदमी कई बार अपने पसंदीदा अभिनेताओं को वैसा ही मानने लगते हैं जैसे कि वो उन्हें फिल्मी पर्दे पर देखते हैं। लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ भी नहीं होता। फिल्मी पर्दों की दुनिया से इनकी जिंदगी बहुत अलग होती है।

कई बॉलीवुड सितारे हैं जो एक फिल्म करने के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं। अपने महंगे फीस लेने की वजह से वो चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन हम यहां आज बॉलीवुड के 5 ऐसे सितारे की बात करने जा रहे हैं जिनका नाम और उनकी शोहरत जग जाहिर है। ये कलाकार अन्य सितारों की तुलना में बहुत कम फीस लेते हैं।

अक्षय खन्नाबॉलीवुड के 5 सबसे सस्ते एक्टर्सबॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने सुपरस्टार विनोद खन्ना के बेटे हैं अक्षय खन्ना। अक्षय भी बड़े सुपरस्टार की लिस्ट में ही आते हैं। काफी लंबे समय से फिल्मों में अक्षय खन्ना अभिनय करते आ रहे हैं। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिलों पर राज करने का काम किया है लेकिन बता दे कि अक्षय खन्ना एक फिल्म के लिए सिर्फ दो से तीन करोड़ रुपए की हीन फीस लिया करते हैं।

शाहिद कपूरबॉलीवुड के 5 सबसे सस्ते एक्टर्सबैकग्राउंड डांसर से फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की थी शाहिद कपूर ने। शाहिद के पिता पंकज कपूर ने भी कई फिल्मों में अभिनय किया है। साथ ही साथ उन्होंने निर्देशन भी किया। हर फिल्म में आप शाहिद कपूर के नए-नए अवतार को देख सकते हैं। शाहिद कपूर एक बहुत ही बेहतरीन कलाकार हैं लेकिन वो एक फिल्म के लिए 8-10 करोड़ रुपए हीं लेते हैं।

अभिषेक बच्चनबॉलीवुड के 5 सबसे सस्ते एक्टर्सबॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन के पुत्र हैं अभिषेक बच्चन। अमिताभ की तरह अभिषेक ने कुछ खास तो अब तक नहीं किया है लेकिन कई फिल्मों में अभिषेक ने शानदार अभिनय किया है। हालांकि उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप साबित हुई है। अभिषेक बच्चन अपनी एक फिल्म के लिए 2-2.5 करोड़ की फीस लिया करते हैं।

संजय दत्तबॉलीवुड के 5 सबसे सस्ते एक्टर्ससंजय दत्त ने अपने अभिनय से फिल्मी दुनिया को एक नया रूप देने का काम किया है। उनके शानदार अभिनय के लोग दीवाने हैं। संजय दत्त को लोग प्यार से संजू बाबा बुलाते हैं। बता देंं कि संजय दत्त अपनी एक फिल्म के लिए 3-5 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं।

तुषार कपूरबॉलीवुड के 5 सबसे सस्ते एक्टर्सतुषार कपूर ने बॉलीवुड में खास जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। उनके अभिनय के दीवानों की संख्या भी कम नहीं है। तुषार कपूर के द्वारा किए गए किरदार को लोग सालों साल याद रखते हैं। बता दें कि तुषार कपूर अपनी एक फिल्म के लिए 2-3 करोड़ रुपए की फीस लिया करते हैं।

Related Articles

Back to top button