Hindi

आदमियों की तुलना में महिलाओं की जीभ में होता है ज्यादा स्वाद

हम सभी आम तौर पर किसी भी छोटी मोटी या बड़ी बिमारी होने पर जब डॉक्टर के पास जाते हैं तो डॉक्टर सबसे पहले हमारी जीभ देखते हैं क्या आपने कभी गौर किया है की डॉक्टर जीभ देखकर हमारी बिमारी का पता कैसे लगा लेते हैं। कोई चीज़ आपको अच्छी लगती है या कोई चीज़ आपको बुरी लगती है क्या आप जानते हैं की ऐसा क्यों होता है की किसी खाने का स्वाद आपको इतना पसंद आता है की आप उसे हमेशा खाना चाहते हैं और कभी किसी खाने का स्वाद इतना बुरा होता है की आप उसे देखकर ही अनदेखा कर देते हैं। हमारे बोलने से लेकर खाने तक जीभ हमारे शरीर का एक सबसे ज्यादा महत्वपूर्णं हिस्सा है। आपको बता दें की हर साल केवल मुंह के कैंसर की वजह से 1 लाख से देढ़ लाख लोगों की मौत हो जाती है। इसमें डरने वाली कोई बात नही हैं लेकिन आइए जानते हैं आपकी जीभ से जुड़ी कुछ जरूरी और दिलचस्प बातें

 

पुरुषों की जीभ होती है ज्यादा लंबी

महिलाओं के मुकाबले आदमियों की जीभ ज्यादा लंबी और बड़ी होती है। यहां तक की दुनिया की सबसे लंबी जीभ का ख़िताब भी एक आदमी के नाम है जिसकी जीभ 3.7 इंच लम्बी है।

सलाइवा भी जरूरी है

मुँह में पाया जाने वाला लार या सलाइवा का काम सिर्फ खाने को तोड़ना और पचाना नही होता बलकी ये सलाइवा ही है जो स्वाद ग्रंथियों को ज्यादा सक्रिय रखता है।

एक दूसरे से अलग होते हैं जीभ के निशान

जिस तरह कभी दो लोगों के उंगलियों के निशान एक जैसे नही होते उसी तरह से दो लोगों के जीभ की ग्रंथियां भी एक दूसरे के समान नही होतीं।

महिलाओं की जीभ में होती हैं सबसे ज्यादा स्वाद कलिकाएं

बेशक मर्दों की ज़ुबान महिलाओं के मुकाबले ज्यादा लंबी होती है लेकिन स्वाद की बात करें तो महिलाओं की जीभ में 35% स्वाद कलिकाएं होती हैं जबकि मर्दों की जीभ में केवल 15% स्वाद कलिकाएं ही होती हैं, यही वजह है की महिलाएं किसी भी स्वाद का पता पुरूषों से ज्यादा बेहतर तरीके से लगा सकती हैं।

दुनिया भर की आबादी से भी ज्यादा बैक्टीरिया हैं हमारे मुंह में

दुनिया भर की जनसंख्या से भी ज्यादा बैक्टीरिया हमारे मुंह के भीतर पाए जाते हैं।

बैक्टीरिया रखता है कैविटीज़ को दूर

हमारे मुंह के भीतर पाए जाने वाले बैक्टीरिया भी हमारे दांतो में लगने वाली कैविटीज़ से लड़ते और दांतों की रक्षा करते हैं।

कपल्स में हो जाते हैं एक जैसे बैक्टीरिया

आम लोगों के मुकाबले कपल्स या पति पत्नी में एक जैसे बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो अमूमन किस करने के दौरान भी आपस में शेयर हो जाते हैं।

 जीभ में होती है केवल एक मांसपेशी

क्या आप जानते हैं की हमारे शरीर में केवल जीभ ही इकलौता ऐसा अंग है जो जिसमें केवल एक ही मांसपेशी होती है।

 जीभ देख पता चलती है महिलाओं में फर्टिलिटी

होंठों को देखकर महिलाओं का फर्टिलिटी का पता लगाया जा सकता है। अगर किसी महिला के होंठ बहुत आकर्षक और मुलायम हैं तो ऐसी महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल काफी अधिक है जो फर्टिलिटी के लिए बेहद जरूरी है।

ओरल हेल्थ से पता चलती है फिजि़कल हेल्थ

अगर आपकी ओरल हेल्थ अच्छी है तो इससे आसानी से पता लगाया जा सकता है की आपकी फिज़िकल हेल्थ भी अच्छी होगी।

Related Articles

Back to top button