Hindi

Video: क्‍या प्रियंका चोपड़ा की PR Team ‘Fake Fans’ से बनाते हैं माहौल ? एक ही फैंस दो बार ऑटोग्राफ देकर बुरी फंसी

प्रियंका की शादी की इन खबरों के बीच हम आपको उनसे जुड़ी किसी और ही खबर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके चलते वह सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार हो रही हैं.

दरअसल यह सारा माजरा शुरू हुआ है एक वीडियो से, जिमसें अपने फैंस को ऑटोग्राफ देकर प्रियंका बुरी तरह फंस गई हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रियंका एयरपोर्ट से बाहर निकलती दिख रही हैं.

https://twitter.com/M4Messii/status/1063470563056934915

वीडियो की शुरुआत में एक लड़का और लड़की प्रियंका से ऑटोग्राफ लेते हुए दिख रहे हैं. थोड़ी देर बाद इसी वीडियो में यह दोनों लड़का-लड़की प्रियंका के पीछे से भागते और उनसे आगे निकलते दिख रहे हैं. इसके बाद जब एयरपोर्ट के बाहर निकलते हुए गेट पर मीडिया प्रियंका के फोटो ले रहा है तो ये दोनों फिर से प्रियंका के पास आते हैं और ऑटोग्राफ लेते हैं. प्रियंका एक बार फिर इन्‍हें ऑटोग्राफ देते हुए दिख रही हैं.

अब इस वीडियो में एक ही लड़का-लड़की को दो-बार ऑटोग्राफ देती प्रियंका लोगों के निशाने पर आ गई हैं. सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि प्रियंका मीडिया के सामने खुद को अहम दिखाने के लिए किराए के फैंस रखती हैं. आप भी देखें ये वीडियो.


बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की शादी का सेलिब्रेशन 30 नवंबर से शुरू होगा और 2 दिसंबर तक चलेगा. इसके लिए वेन्यू भी फाइनल कर दिया गया है. डेली मेल में छपी एक खबर की मानें तो प्रियंका-निक जोधपुर के उमेद पैलेस में सात फेरे लेंगे. प्रियंका भारतीय और क्रिश्चियन रीति-रिवाज के अनुसार शादी करेंगी.

Related Articles

Back to top button