News & GossipTV Shows

इश्कबाज़ सीरियल में होने वाला है रूद्र के लिए भव्या और सौम्य का टकराओ

इश्कबाज़ सीरियल के तीन भाइयों की जोड़ी ने अब तक अपने दर्शको का खूब मनोरंजन किया है। लेकिन इनकी ज़िन्दगी से परेशानियाँ समाप्त होने का नाम ही नहीं लेती है। अभी एक मुसीबत ख़तम नहीं हुई थी की उनकी ज़िन्दगी में सौम्या नाम की मुसीबत आने वाली है। जी हाँ! सौम्या इस सीरियल में वापस से एंट्री करने वाली है। जाहिर है सौम्या की एंट्री से रूद्र की ज़िन्दगी मुश्किल में पड़ने वाली है।

हमने देखा था की रूद्र और सौम्या ने नशे की हालत में ७ फेरे ले लिए थे लेकिन दोनों इस शादी को नहीं मानते थे। सौम्य रूद्र को चाहने भी लगी थी लेकिन कभी उसे बताया नहीं था और रूद्र इस शादी को मानने से इंकार करता था जिसके कारन वो निराश हो कर रूद्र से दूर चले गयी थी। लेकिन आपको जान कर हैरानी होगी की सौम्या रूद्र की ज़िन्दगी में वापस आने वाली है। जब की रूद्र अपनी ज़िन्दगी में आगे बढ़ चूका है और अब वह भव्या से प्यार करता है।वो भव्या के साथ अपनी ज़िन्दगी के सपने देख रहा है लेकिन लगता है ये बात सौम्या को अच्छी नहीं लगने वाली है। चूँकि रूद्र, भव्या से उम्र में छोटा है इस बात ने भव्या को भी परेशान किये हुए है।

सौम्य अब भी रूद्र को पसंद करती है और अब जो सौम्या आने वाली है वो कुछ अलग ही होगी। इस बार वो नेगेटिव किरदार अदा करेंगी। आने वाले एपिसोड में जब सौम्या और भव्या को एक दूसरे के बारे में पता चलेगा तो वो रूद्र के लिए आपस में लड़ जाएँगी। दोनों की इस लड़ाई पर रूद्र क्या रिएक्शन देने वाले है इसकी जानकारी तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगी। लेकिन आपको बता दे की इन सब के बिच रूद्र के बड़े भैया यानि शिवाये सिंह ओबेरॉय और भाभी अनिका, रूद्र और भव्या को मिलाने की पूरी कोशिश करेंगे।

अब देखना यह है की सौम्या के आने के बाद मेंशन में कोनसा नया तूफ़ान आने वाला है।

Related Articles

Back to top button