Hindi

जब प्रियंका के खराब लिप और नाक की वजह से हाथ से निकल गई थी कई फिल्में

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पूरे करियर के दौरान कई तरह के उतार चढ़ाव देखे हैं। प्रियंका चोपड़ा की ज़िंदगी पर आधारित एक किताब लिखी गई है जिसका नाम है ‘डार्क हॉर्स’ इस किताब को जर्नलिस्ट भारती प्रधान के द्वारा लिखा गया है। इस किताब में प्रियंका चोपड़ा की पर्सनल जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल जिंदगी तक की सारी बातें बहुत ही सहजता के साथ और विस्तार पूर्वक बताई गई है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने से पहले प्रियंका चोपड़ा के हाथ से कई फिल्में निकल गई थी। सबसे पहले तो अभिनेता बॉबी देओल के साथ प्रियंका चोपड़ा को एक फिल्म ऑफर हुआ था। उस फिल्म को डायरेक्टर महेश मांजरेकर डायरेक्ट कर रहे थे और प्रोड्यूसर थे विजय गलानी। प्रियंका चोपड़ाफिल्म के मुहूर्त पर प्रियंका चोपड़ा के पूर्व मैनेजर प्रकाश जाजू उनसे मिलना चाहते थे इसके लिए उन्होंने विजय गलानी से रिक्वेस्ट करी थी। दरअसल प्रियंका चोपड़ा के नाक की सर्जरी को लेकर वो मीटिंग होनी थी। लंदन जाकर प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाक की सर्जरी करवाई थी लेकिन उनकी वो सर्जरी सही तरीके से हो नहीं पाई जिसकी वजह से उनके नाक का ऊपरी हिस्सा खराब हो चुका था। प्रियंका चोपड़ा पर लिखी गई इस किताब में विजय गिलानी कहते हैं कि मैं जब मेकअप रूम में गया तो प्रियंका चोपड़ा को देखकर हैरान रह गया था।

जब विजय गलानी ने प्रियंका चोपड़ा से इस सर्जरी के बारे में सवाल किया तो प्रियंका चोपड़ा ने उनसे एक महीने का वक्त मांगा था। लेकिन एक महीने के बाद भी उनकी नाक ठीक नहीं हो सकी। अभिनेत्री के इस लुक को देखकर अभिनेता बॉबी देओल भी काफी अपसेट नजर आए थे। आखिरकार परेशान होकर इस फिल्म को बीच में ही बंद करना पड़ गया था। प्रियंका चोपड़ाअपने नाक की सर्जरी की वजह से प्रियंका चोपड़ा को 7 से 8 महीने तक के लिए गायब होना पड़ गया था। इन सबके बाद डायरेक्टर अनिल शर्मा ने प्रियंका चोपड़ा को अपने फिल्म हीरो से भी हटाने का मन बना लिया, लेकिन उनके मैनेजर ने काफी रिक्वेस्ट किया था कि प्रियंका चोपड़ा को इस फिल्म से नहीं हटाया जाए। इसके बाद फिल्म ‘हीरो’ में उन्हें एक रोल दिया गया था।

अनिल शर्मा कहते हैं कि, प्रियंका चोपड़ा को साइन करने के बाद मैं कुछ दिनों के लिए कनाडा और अमेरिका चला गया था, लेकिन जब वहां से वापस आया तो पता चला कि प्रियंका चोपड़ा ने वापस से अपने लिप की सर्जरी करा ली है। चुकी प्रियंका जूलिया रॉबर्ट की तरह दिखना चाहती थी, इसके लिए उन्होंने अपने लिप की सर्जरी करवाई थी। प्रियंका चोपड़ा की उन तस्वीरों को जब मैंने देखा तो मैं हैरान रह गया।प्रियंका चोपड़ाअनिल कहते हैं कि, “मैंने तुरंत प्रियंका चोपड़ा को मिलने के लिए बुलाया। वो अपनी मां के साथ आई हुई थीं। प्रियंका को देखकर मेरा गुस्सा सातवें आसमान पर चला गया था। फिर प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि लिप सर्जरी को छह-सात महीने ठीक होने में लगेंगे। इस बीच कई फिल्में मेरे हाथ से निकल गई है। अब मैं अपनी मां के साथ बरेली वापस जा रही हूं।”

प्रियंका के ऐसा कहने से मैं इमोशनल हो गया। मैंने प्रियंका को वापस जाने से मना कर दिया। और फिर कहा कि मैं तुम्हारा स्क्रीन टेस्ट लूंगा। प्रियंका के उस लुक को ठीक करने की खातिर मैंने मेकअप मैन को बुलाया और ‘हीरो’ में शॉर्ट हेयर के साथ प्रियंका के रोल को फाइनल कर दिया।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please remove adblocker