Hindi

इन्दर कुमार को पहले ही हो गया मौत का आभास, उनका आखिरी पोस्ट है इस बात का सबूत, देखें

यह साल बॉलीवुड के लिए बहुत ही बुरा रहा है। इस साल में बॉलीवुड ने अनेक महान कलाकारों को खोया है। चाहे वो रीमा लागु या विनोद खन्ना हो। इन दोनों की मृत्यु के बाद बॉलीवुड संभला ही था की हाल ही में बॉलीवुड ने एक और कलाकार इन्दर कुमार को भी खो दिया। इन्दर कुमार की मौत के बाद बॉलीवुड पूरी तरह से सदमे में आ गया है। इन्दर कुमार की उम्र सिर्फ 44 साल की थी। इन्होने अनेक फिल्मों में काम किया था।

इन्दर का पोस्ट कर रहा है सभी को हैरान – इन्दर कुमार की मौत हार्ट अटैक आने से हुई थी। आप जानते हो की हार्ट अटैक अचानक आता है क्योंकि यदि इसका पहले पता चल जाता है तो इलाज हो सकता है। खैर इन्दर के पोस्ट के अनुसार ऐसा लगता है की उन्हें अपनी मौत का अंदेशा पहले ही लग गया था।

 

मौत से पहले का पोस्ट – इन्दर कुमार की मौत बांद्रा स्थित उनके फ्लेट में हुई थी। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक आया था। पर उनकी इस पोस्ट को पढ़कर तो लगता है की उन्हें पहले ही अंदेशा हो गया था की आज उनका आखिरी दिन है।

मौत से ठीक 24 घंटे पहले किया था पोस्ट – इन्दर कुमार ने मौत से ठीक 24 साल पहले यह पोस्ट किया था। आपको बता दूँ की इन्दर सोशल साइट्स पर इतना एक्टिव नही रहते थे। और यह जो तस्वीर उन्होंने अपलोड की है यह करीब 9 महीने पुरानी है। इसका कैप्शन आप पढ़ सकते हो।

9 महीने बाद यह फोटो क्यों डाली – आपको नहीं लगता है की 9 महीने बाद किसी तस्वीर को अपलोड करना और ऐसा कैप्शन डालना कुछ संकेत दे रहा है। वैसे आपको बता दूँ की भगवान किसी ना किसी तरीके से इंसान को आभास कराव देता है की उसकी अब मृत्यु होने वाली है। शायद इन्दर कुमार को भी पता चल गया था।

सलमान खान के करीबी थे इन्दर – इन्दर कुमार सलमान खान के काफी करीबी थे। सलमान खान के साथ सबसे ज्यादा देखे जाते थे। इतना ही नहीं इन्दर की मौत पर सबसे ज्यादा दुःखी सलमान खान ही हुए थे। सलमान खान ने इस साल में अपने अनेक करीबियों को खोया है।

ट्यूबलाइट का प्रमोशन करने नच बलिए के सेट पर पहुंचे सलमान कंटेस्टेंट के साथ जमकर लगाए ठुमके

Related Articles

Back to top button