Hindi

टल सकती है दीपिका-रणवीर की शादी, वजह जान हैरान हो जाएंगे आप

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह की शादी की खबरें इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। पिछले कुछ समय से लगातार ये खबरें जोरों पर है कि साल के अंत तक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी कर सकते हैं लेकिन इसी बीच अब खबर ये आ रही है कि इनकी शादी अब टल सकती है।दीपिका-रणवीर की शादीडेक्कन क्रोनिकल की रिपोर्ट की मानें तो दीपिका पादुकोण एक लंबे समय तक अभिनेता रणबीर कपूर के साथ बहुत ही सीरियस रिलेशन में रह चुकी हैं। एक समय ऐसा भी था जब दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर से शादी करने के लिए अपने करियर तक को छोड़ने को तैयार थीं।दीपिका-रणवीर की शादीकाफी लंबे समय तक दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का रिलेशन रहा लेकिन जब इनका ब्रेकअप हुआ तो उसके बाद दीपिका पादुकोण डिप्रेशन तक में चली गई थीं। आज भले ही ये दोनों अच्छे दोस्त हैं लेकिन उनके रिश्ते में काफी दूरियां आ चुकी है। रणबीर सिंह के प्यार और ब्रेकअप ने दीपिका पादुकोण पर बहुत ही गहरा असर छोड़ा है।

दीपिका के एक नजदीकी ने कहा था कि रणवीर कपूर से प्यार में मिले दर्द से दीपिका अब तक नहीं उभर पाई हैं। अभिनेता रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण बहुत ही ज्यादा खुश हैं लेकिन शादी के नाम पर वो कोई भी जल्दबाजी नहीं करना चाहती हैं।दीपिका-रणवीर की शादीरणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण दोनों ही एक-दूसरे के लिए बहुत सीरियस हैं लेकिन वो किसी भी अहम फैसले को लेने से पहले अच्छे से सोच विचार करना चाहते हैं। रणवीर सिंह अपनी शादी को लेकर बहुत ही ज्यादा सीरियस हैं। उन्हें बस इंतजार है तो दीपिका पादुकोण के हां का।

पिछले दिनों में ये खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 19 नवंबर को शादी कर सकते हैं। जहां तक बात है शादी के जगह की तो मुंबई में ही शादी होने की खबरें आई थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि इनकी शादी कुछ समय के लिए टल सकती हैं।

Related Articles

Back to top button