
लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन हो गया है। उन्होंने 80 साल की उम्र में शुक्रवार को दिल्ली में अंतिम सांस ली। पंजाब केसरी की रिपोर्ट के अनुसार, शहर के अपोलो अस्पताल में दोपहर 12 बजे के आसपास उनका निधन हो गया। वह पिछले तीन महीनों से अस्वस्थ थे। उनका इलाज चल रहा था।
लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने भजन गायन की दुनिया में अपनी ओजपूर्ण आवाज से विशिष्ट पहचान बनाई। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम् शांति!
— Narendra Modi (@narendramodi) January 22, 2021
उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है। पीएम ने ट्वीट कर लिखा, ‘लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने भजन गायन की दुनिया में अपनी ओजपूर्ण आवाज से विशिष्ट पहचान बनाई। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम् शांति!’
Deeply saddened to learn that iconic and most loved #NarendraChanchal ji has left us for the heavenly abode. In prayers for his soul to rest in peace. Heartfelt condolences to his family and legions of fans. 🙏 pic.twitter.com/zXEBN07MbM
— Daler Mehndi (@dalermehndi) January 22, 2021
संगीत सितारों और अन्य हस्तियों ने सोशल मीडिया पर नरेंद्र चंचल को श्रद्धांजलि दी। दलेर मेहंदी ने लिखा, “यह जानकर बहुत दुःख हुआ कि प्रतिष्ठित और सबसे ज्यादा प्यार करने वाले नरेंद्र चंचल ने स्वर्ग में रहने के लिए हमें छोड़कर चले गए। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हूं।”
Saddened to hear demise of Singer #NarendraChanchal ji , He will be remembered for his bhajans and some remarkable songs in Hindi films, My heartfelt condolences to his admirers and family. Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/b4wpKfb17i
— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) January 22, 2021
माता जागरण के ज़रिए देश और दुनिया में घर घर तक पहुँचकर लोगों के दिलों में ख़ास स्थान बनाने वाले महान भजन गायक श्री नरेंद्र चंचल जी के निधन की दुखद खबर से मन व्यथित है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें, और परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति दें. ॐ शान्ति🙏
— Arun Govil (@arungovil12) January 22, 2021