Hindi

फेमस न्यूज़ एंंकर्स के पति क्या करते हैं ? अंजना के पति का काम जानकर दंग रह जाएंगे आप

देश दुनिया की खबरों की जानकारी हासिल करना हो तो उसके लिए आज के समय में सबसे बढ़िया साधन होता है न्यूज़ चैनल। न्यूज़ चैनल पर हर जगह की खबरों को दिखाया जाता हैं। न्यूज़ चैनलों पर न्यूज़ को प्रेजेंट करने के लिए एक एंकर होते हैं। ऐसे तो देशभर के चैनलों में हजारों एंकर हैं लेकिन कुछ फीमेल एंकर्स ऐसी हैं जिन्हें लोग सुपरस्टार की तरह है ट्रीट करते हैं। उनकी काबिलियत ऐसी होती है कि सिर्फ उन एंकरों को देखने के लिए लोग न्यूज़ देखा करते हैं।

इनका प्रेजेंटेशन बहुत ही शानदार होता है। इन्होंने अपने टैलेंट से लोगों को अपना कायल कर लिया है। जिस तरह लोग बॉलीवुड के सितारों के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं ठीक उसी तरह इन महिला एंकरों के बारे में हर जानकारी रखना लोगों की ख्वाहिश होती है। ऐसे तो आपको महिलाएं एंकरो कि हर जानकारी सोशल मीडिया पर मिल जाएगी। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं इन महिला एंकरों के पति क्या करते हैं।

श्वेता सिंह
फेमस न्यूज़ एंंकर्स के पतिलगभग पिछले 25 सालों से मीडिया में श्वेता सिंह काम कर रही हैं। इन्हें सिनेमा, बिज़नेस, खेल से लेकर राजनीति के हर क्षेत्र में महारत हासिल है। श्वेता सिंह हर मामले में ऑलराउंडर हैं। श्वेता सिंह को सर्वश्रेष्ठ प्रोड्यूसर, सर्वश्रेष्ठ एंकर और रिपोर्टर का अवार्ड मिल चुका है। इनका जन्म बिहार की राजधानी पटना में 21 अगस्त 1977 को हुआ था। एंकर श्वेता सिंह भारत देश के बड़े न्यूज़ चैनल आज तक के 9 PM बुलेटिन को होस्ट करती दिखती हैंं। श्वेता सिंह के पति का नाम संकेत कोटकर है। इनकी एक बेटी है। श्वेता सिंह को कई बार अपनी परफॉर्मेंस के लिए अवार्ड से नवाजा जा चुका है। श्वेता की सालाना इनकम लगभग एक करोड़ रुपए होती है। देश की सबसे बड़ी न्यूज़ एंकर में से एक हैं श्वेता सिंह।

अंजना ओम कश्यप
फेमस न्यूज़ एंंकर्स के पतिन्यूज़ चैनल की सबसे पॉपुलर एंकर है अंजना ओम कश्यप। अंजना के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बहुत अधिक फॉलोवर्स बने हुए हैं। अंजना का जन्म झारखंड की राजधानी रांची में 12 जून 1975 को हुआ था। अंजना ओम कश्यप के पति का नाम मंगेश कश्यप है। अंजना ओम कश्यप को कई बड़े शोज और फिल्मों में अपीयरेंस करते देखा होगा आपने। इनके सामने बड़े-बड़े नेताओं की भी बोलती बंद हो जाती है। कई बड़े नेताओं को मुंहतोड़ जवाब देने से नहीं चूकती अंजना। इनके दो बच्चे हैं जिनमें एक बेटी और एक बेटा है। अंजना के पति मंगेश कश्यप IPS ऑफिसर हैंं।

रुबिका लियाकत
लगातार 3 सालों तक नौकरी ढूंढने के बाद रुबिका को न्यूज़ चैनल लाइव इंडिया में एंकरिंग का मौका मिला था। आज के समय में रुबिका लियाकत मशहूर न्यूज़ चैनल Zee News की जानी-मानी एंकर हैंं। रुबिका का जन्म राजस्थान के उदयपुर में हुआ था। उदयपुर से ही रुबिका ने अपनी पढ़ाई पूरी की और फिर न्यूज़ चैनल में रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत हो गई। रिपोर्टर का काम करते-करते उन्होंने एंकरिंग में अपनी किस्मत आजमाई और आज एक बेहतरीन एंकर बन चुकी हैंं। 28 अप्रैल 2012 को नावेद कुरैशी के साथ रुबीकि ने शादी की। रुबिका के पति नावेद प्रोफेशन से जनर्लिस्ट हैंं।

Related Articles

Back to top button