Hindi

Wow : इस तरह अनिल कपूर ने थाम रखी है अपनी उम्र, जानेंं क्या है राज

आमतौर पर तो आज तक हम यही जानते आए हैं कि जब बेटी की शादी हो रही हो तो पिता की उम्र ढल रही होती है। यकीनन हर शादी हो रही बेटी के पिता को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना आसान हो जाता है, लेकिन अनिल कपूर के मामले में ये सारी बातें झूठी साबित होती है। पिछले लगभग 25 सालों से अनिल कपूर ने जिस तरह अपनी उम्र को थाम कर रखा है वो वाकई में लाजवाब है। इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टरों की लिस्ट में अनिल कपूर का नाम शुमार है। अनिल कपूर को देखकर इस बात का अंदाजा बिल्कुल भी नहीं लगाया जा सकता कि उनकी उम्र 61 पार हो चुकी है।
अनिल कपूर ने थाम रखी है अपनी उम्रअनिल कपूर के फिटनेस को देखकर हर कोई हैरान होकर रह जाता है। पिछले साल टेलीविजन एक्शन शो “24” के दौरान अनिल कपूर ने अपनी शानदार फिटनेस से हर किसी का दिल जीत लिया था। हर कोई इस बात को जानना चाहता है कि आखिर अनिल कपूर ऐसा क्या करते हैं जिसकी वजह से वो इतने फिट और तंदुरुस्त बने हुए हैं ? उनकी उम्र बढ़ने का नाम क्यों नहीं लेती ? तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर अनिल कपूर के जवानी के वो राज़ क्या हैं ? कैसे अनिल कपूर खुद को इतने फिट बनाए हुए हैं कित्रउनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल सा लगता है ?

अनिल कपूर अपने-आप को स्वस्थ, फिट और तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए प्रतिदिन सुबह-शाम एक्सरसाइज करते हैं। बाहर के खान-पान से खुद को बचाकर रखा करते हैं। ऑयली चीजों से खुद को हमेशा दूर रखते हैं। इन सबके साथ कार्डियो, स्विमिंग, वेट वेटलिफ्टिंग, साइकिलिंग और साथ ही हर दिन अलग अलग तरह के स्पोर्ट्स भी खेला करते हैं अभिनेता अनिल कपूर। प्रतिदिन डिनर करने से पहले अनिल कपूर दौड़ते हैं और डिनर के बाद आधा घंटा वॉक भी किया करते हैं।
अनिल कपूर ने थाम रखी है अपनी उम्रइस तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टरों की लिस्ट में शुमार अभिनेता अनिल कपूर खुद को फिट बनाए रखते हैं। अपने दिनचर्या में शामिल इन चीजों को अनिल कपूर कभी कैंसिल नहीं किया करते हैं। तभी तो आज तक बॉलीवुड का जिस सुपरस्टार 61 की उम्र को पार कर जाने के बावजूद इतना जवान और फिट नजर आता है।

Related Articles

Back to top button