Hindi

Republic Day पर फिर से रिलीज होगी विक्की कौशल की ‘उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक’, सिनेमाघरों में फिर गूंजेगा Hows The Josh

26 जनवरी को सिनेमाघरों में एक बार फिर How’s The Josh की गूंज सुनाई देगी। विक्की कौशल की फ़िल्म उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक गणतंत्र दिवस के मौक़े पर दोबारा रिलीज़ की रही है। 2019 में आयी उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक को लोगों ने काफ़ी पसंद किया था और बॉक्स ऑफ़िस पर भी फ़िल्म काफ़ी सफल रही थी।

 

कोरोना वायरस पैनडेमिक के चलते गणतंत्र दिवस के मौक़े पर इस बार कोई बड़ी बॉलीवुड फ़िल्म रिलीज़ नहीं हो रही है। ऐसे में सिनेमाघरों में एक बार फिर उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक को उतारने का फ़ैसला किया गया है। फ़िल्म की निर्माता कम्पनी आरएसवीपी फ़िल्म्स ने सोशल मीडिया में इसका एलान किया है। कम्पनी के ट्विटर एकाउंट से यह जानकारी साझा की गयी है- इस गणतंत्र दिवस पर, आइए अपने जांबाज़ जवानों को सलाम करके अपना जोश हाई रखते हैं। उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक एक बार फिर सिनेमाघरों में देखिए। बता दें, 2019 में ही उरी- द सर्जीकल स्ट्राइम महाराष्ट्र के 500 सिनेमाघरों में कारगिल विजय दिवस के मौक़ पर 26 जुलाई को सिर्फ़ एक दिन के लिए रिलीज़ हुई थी।

उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक का निर्देशन आदित्य धर ने किया था। आदित्य का यह डायरेक्टोरियल डेब्यू था। फ़िल्म में विक्की कौशल ने मेजर विहान सिंह शेरगिल का किरदार निभाया था। परेश रावल, यामी गौतम, कीर्ति कुल्हरी और टीवी एक्टर मोहित रैना भी अहम किरदारों में दिखे थे। फ़िल्म की कहानी 2016 में हुए उरी अटैक का जवाब देने की थीम पर आधारित थी।

Related Articles

Back to top button