Hindi

BA सेकंड ईयर तक पढ़ी उर्मिला के सिर पर 32 लाख का कर्ज, 68.28 करोड़ की संपत्ति

उर्मिला मातोंडकर ने सोमवार को मुंबई उत्तर से कांग्रेस के टिकट पर अपना नामांकन दाखिल किया है। उनका भाजपा के गोपाल शेट्टी से मुकाबला है। उर्मिला ने नामांकन में खुद के पास 68.28 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति होने की जानकारी दी है। उर्मिला के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है।

https://www.instagram.com/p/BwBoB6hJS18/

 

चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपना पूरा नाम उर्मिला श्रीकांत मातोंडकर लिखा है। बता दें कुछ दिनों पहले ये अफवाह फैलाई गई थी कि उर्मिला ने शादी के बाद अपना धर्म और नाम दोनों ही बदल लिया था। जानकारी के मुताबिक उन्होंने मुंबई के रुपारेल कॉलेज से एस.वाय. बीए यानी बीए सेकंड ईयर तक पढ़ाई की है। चुनावी हलफनामे के अनुसार उन्होंने खुद के पास 40.93 करोड़ की चल और 27.34 करोड़ की अचल संपत्ति होने की जानकारी दी है।

https://www.instagram.com/p/BwALPispGaT/

 

उनकी संपत्तियों में बैंक में जमा, नकदी, गाड़ियां और जमीन तथा संपत्ति में निवेशों को भी जोड़ा गया है। इसके साथ ही उर्मिला मातोंडकर ने खुद पर 32 लाख से ज्यादा रुपये के कर्ज होने का भी जिक्र किया है। उन्होंने अपने पति के पास 32.35 करोड़ की चल और 30 लाख की अचल संपत्ति होने की जानकारी दी है। आपको बता दें उनके हलफनामे के अनुसार, 2013-14 में मातोंडकर की आय 1.27 करोड़ रुपये थी जो 2017-18 में दोगुने से भी ज्यादा 2.85 करोड़ रुपये हो गई।

https://www.instagram.com/p/BwAJOBNJgIE/

 

हलफनामे के मुताबिक, उर्मिला के पास 1 करोड़ 27 लाख 95 हजार की डायमंड ज्वेलरी है। इसके साथ ही 1 लाख 48 हजार रुपये के गोल्ड क्वाइन और 17 लाख 65 हजार रुपये के सोने की ज्वेलरी है। इसके अलावा उनके पास एक मर्सिडीज समेत दो कारें हैं। जबकि उनके पति मोहसिन अख्तर मीर के पास एक टाटा स्टॉर्म कार और एक रॉयल एनफील्ड डेजर्ट स्टॉर्म है।

https://www.instagram.com/p/Bv9PthrJ6us/

 

नामांकन के दौरान उर्मिला मातोंडकर मराठी लिबास में नजर आईं। उन्होंने सिर पर मराठी साफा भी बांध रखा था। उर्मिला ने नामांकन भरने के बाद रोड शो भी किया, जिसमें उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटी थी।

https://www.instagram.com/p/BoWFpt5nwio/

 

बात करें उर्मिला मातोंडकर के पति की तो उनसे 9 साल छोटे मोहसिन अख्तर मीर एक बिजनेस करने वाले कश्मीरी परिवार से आते हैं। 3 मार्च 2016 को उर्मिला और मोहसिन ने एक बिल्कुल सादे समारोह में चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में शादी की थी।

Related Articles

Back to top button