Hindi

Divorce ले रहे हैं Priyanka Chopra और Nick Jonas?, जानें पूरा सच

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पिछले साल लगभग 6 महीने एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया। शादी के बाद से ही प्रियंका और निक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हालांकि हाल में OK नाम की एक मैगजीन में एक रिपोर्ट छपी कि यह कपल अब तलाक की तरफ आगे बढ़ रहा है। इस रिपोर्ट में तो यहां तक कहा गया है कि शायद निकयांका की शादी अपने अंत की तरफ बढ़ रही है.

https://www.instagram.com/p/Bvh8zQzniPE/

 

रिपोर्ट में बताया गया है कि निक जोनस को प्रियंका का गुस्सा और कंट्रोल करने वाला रवैया पसंद नहीं है और जोनस फैमिली ने निक को यह सलाह दी है कि वह जल्द से जल्द प्रियंका चोपड़ा से अपना रिश्ता खत्म कर लें। मैगजीन की रिपोर्ट में कहा गया है कि जोनस फैमिली को लगा था कि प्रियंका एक मैच्योर महिला हैं और अब सेटल होकर बच्चे पैदा करना चाहती हैं लेकिन अब प्रियंका के ससुराल वालों को लगता है कि वह एक 21 साल की लड़की की तरह व्यवहार कर रही हैं.

https://www.instagram.com/p/Bvcn1MFH1rW/

 

मैगजीन ने कहा है कि अगर निक जोनस और प्रियंका का तलाक होता है तो एक बड़ा संपत्ति विवाद भी खड़ा होगा और उन्होंने इतनी जल्दबाजी में शादी की है कि उस बीच में उनके बीच संपत्ति के अधिकार से संबंधित अमेरिकी कानून पर हस्ताक्षर भी नहीं किए हैं।

https://www.instagram.com/p/BvDtftXHaQx/

 

हालांकि अब बॉलिवुडलाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के तलाक की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद और झूठी हैं। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि यह पहला मौका नहीं है जबकि OK मैगजीन ने प्रियंका और निक जोनस के बारे में ऐसी अफवाह फैलाई हो। इससे पहले दिसंबर में भी इस मैगजीन ने एक ऐसी रिपोर्ट छापी थी जिसमें यह दावा किया गया था कि प्रियंका और निक इस बात को लेकर झगड़ रहे हैं कि वे शादी के बाद कहां रहेंगे।

Related Articles

Back to top button