Hindi

बॉय फ्रेंड निक के साथ IIFA में  ग्रीन कार्पेट पर वॉक करेगी प्रियंका चोपड़ा

निक जोनस के साथ मुंबई आईं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा IIFA 2018 में शिरकत कर सकती हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका शुक्रवार रात या शनिवार सुबह निक के साथ IIFA के लिए बैंकॉक रवाना हो सकती हैं. जानकारी के मुताबिक निक और प्रियंका साथ में ग्रीन कार्पेट पर वॉक करेंगे. कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों इस इवेंट में हाथों में हाथ लिए अपने रिलेशनशिप की आधिकारिक घोषणा करते नजर आ सकते हैं.

जैसे की हमने आपको बताया था कि बीती रात को प्रियंका चोपड़ा अपने  निक जोंसन के साथ मुंबई एअरपोर्ट पर दिखाई दी, हालाँकि दोनों ने मिडिया से बचने की लाख कोशिश की मगर फिर भी वो कैमरे पर कैद हो ही गये.

प्रियंका चोपड़ा, निक की मुलाकात अपनी मां मधु चोपड़ा से करवाना चाहती हैं. क्यूंकि प्रियंका अपनी माँ को अपनी लाइफ में बहुत अहम स्थान देती है.

इससे पहले खबर ये भी आई की प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा को ये रिश्ता पसंद नही आया, क्यूंकि मधु चोपड़ा चाहती है की प्रियंका किसी विदेशी से नही बल्कि किसी इंडियन से ही शादी करें.

Related Articles

Back to top button