BollywoodNews & Gossip

शशि कपूर का हुआ निधन, ऋषि कपूर ने रद्द की अपनी शूटिंग

फिल्म इंडस्ट्री के महान नायक शशि कपूर, निर्देशक और निर्माता अब इस दुनिया में नहीं रहे। बड़े ही दुःख के साथ यह बात बताई जारही है की इस फ़िल्मी दुनिया के लीजेंड अभिनेता कुछ देर पहले ही हम सबको अलविदा कह चुके है। शशि कपूर ७९ वर्षीय थे। उनका जनम १९३८ में कलकत्ता में हुआ था और वह पृथ्वी राज कपूर के चार बच्चों में सबसे छोटे थे। शशि कपूर , ऋषि कपूर के चाचा भी थे। उनका बचपन का नाम बलबीर हुआ करता था। उन्होंने ने इस इंडस्ट्री को बहुत सारी याद गार फिल्मे दी है जिनको लोग आज भी खूब सराहते है।

आज शाम ५ बज कर २० मिनट पर कोकिला बेन हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया है। निधन की खबर सुन कर ऋषि कपूर भावुक हो गए और वह अपनी शूटिंग छोड़ कर मुंबई के लिए रवाना हो चुके है। जैसे ही ऋषि कपूर को अपने चाचा की मौत की खबर मिली उन्होंने तुरंत अपनी शूटिंग को रद्द कर दिया और अब वो मुंबई के लिए रवाना हुए। शशि कपूर के फैंस उनके डांस और एक्टिंग को खूब पसंद करते थे। १९७० और १९८० के दौर में उनकी एक्टिंग के लोग कायल हुआ करते थे। साल २०१४ से ही उनकी तबियत कुछ ख़राब सी रहती थी। २०१४ में उनको चेस्ट इंफेक्शन के कारन अस्पताल में दाखिल किया गया था। इसके अलावा उनकी बायपास सर्जरी भी हुई थी। कुछ दिन पहले उनके निधन की अफवाह उडी थी जिसे ऋषि कपूर ने झूठा कह कर बताया था की वह बिलकुल ठीक है। फ़िल्मी दुनिया से वह काफी पहले नाता तोड़ चुके थे। उनकी पत्नी के निधन के बाद वो अलग अलग से रहने लगे थे। शशि कपूर और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को लोग आज भी याद करते है।

Related Articles

Back to top button