Hindi

NRI के साथ शादी से पहले इन अभिनेत्रियों के साथ रिलेशनशिप में रहे संजय कपूर

बॉलीवुड के एवर ग्रीन एक्टर अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर भी अनिल कपूर की तरह ही बॉलीवुड में अपना करियर बनाने आए थे संजय कपूर नें अपने फिल्मी सफर की शुरूआत साल 1995 में आई फिल्म प्रेम के साथ किया था  संजय नें भी अपने फिल्मी करियर के दौरान कई फिल्में कीं जिनमें छुपा रूस्तम, राजा, ज़मीर, औजार जैसी कई फिल्में रहीं। संजय कपूर फिलहाल स्टार प्लस के शो दिल संभल जा ज़रा में दिखाई दे रहे हैं।

संजय का बॉलीवुड करियर कुछ खास नही रहा अधिकांश फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं लेकिन संजय अपने फिल्मी सफर के दौरान कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ अपने अफेयर को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहे। इन अभिनेत्रियों तब्बू और सुष्मिता सेन जैसी अदाकाराओं के नाम शामिल हैं।  संजय कपूर ने साल 2002 में पंजाबी गर्ल महीप संधू से शादी की। एनआईआई महीप का अपना खुदका ज्वैलरी का बिज़नेस है। महीप भले ही बॉलीवुड से नही हैं लेकिन उनकी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज़ किसी भी बॉलीवुड अदाकारा से कम नही है।

साल 1995 में आई फिल्म प्रेम में तब्बू और संजय के बीच ऑन स्क्रीन कैमेस्ट्री ही नही बलकी ऑफ स्क्रीन कैमेस्ट्री भी काफी ज्यादा देखने को मिली दोनों के बीच काफी समय तक अफेयर की खबरें बॉलीवुड गलियारों में छाई रहीं।

तब्बू और संजय की यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई लेकिन दोनों के बीच फिल्म की शूटिंग के दौरान ही नजदीकियां बढ़ीं खुद संजय कपूर नें कुछ सालों पहले एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि तब्बू उनका क्रश थीं।

तब्बू के बाद सुष्मिता सेन को लेकर भी काफी लंबे समय तक अफवाहें चलीं और आखिरकार 2002 में संजय नें सोनी कुड़ी महीप के साथ शादी कर ली संजय कपूर को बॉलीवुड में भले ही अपने भाई अनिल कपूर की तरह सफलता नही मिली लेकिन संजय और महीप की शादीशुदा जिंदगी काफी अच्छी चल रही है।

Related Articles

Back to top button