Hindi

इंडोनेशिया प्लेन क्रैश में स्वरा भास्कर के होने की उड़ी अफवाह, ट्विटर पर दी सलामती की खबर

सोमवार इंडोनेशिया का लॉयन एयर विमान जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही क्रैश हो गया। इसमें सवार लगभग 188 यात्रियों में से सभी की मौत की आशंका है.

बता दें कि  ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी हादसे के समय इंडोनेशिया में थीं और इस खबर के आते ही फैन्स को उनकी चिंता होने लगी। अब स्वरा ने खुद ट्विटर पर अपनी सलामती की सूचना दी है.

https://twitter.com/ReallySwara/status/1056814927216693250

स्वरा ने ट्विटर पर बताया कि वह इंडोनेशिया में हैं और सुरक्षित हैं। उनके इस ट्वीट के बाद फैन्स ने राहत की सांस ली। स्वरा ने अपनी सलामती की खबर के साथ ही मारे गए लोगों के परिवार को सांत्वना भी दी। स्वरा ने लिखा, ‘मैं इंडोनेशिया में हूं और मैं सुरक्षित हूं। इस दुखद घटना में मारे गए लोगों के परिवार वालों के लिए मैं प्रार्थना करती हूं।’

बता दें कि इस प्लेन को दिल्ली के मयूर विहार के 31 वर्षीय कैप्टन भव्य सुनेजा उड़ा रहे थे। 2009 में ही उन्होंने पायलट का लाइसेंस हासिल किया था। इसके बाद वह अमिरात में ट्रेनी रहे। उन्होंने 7 साल पहले साल 2011 में लॉयन एयर को जॉइन किया था।

Related Articles

Back to top button