Hindi

सुई-धागा की तस्वीरें Leak : इन दो सुपरस्टार को पहचान नहीं पाएंगे आप

बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चा जोरों पर है। इसी बीच अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की आने वाली फिल्म “सुई धागा” भी सुर्खियां बटोरने का काम कर रही है। हाल ही में “सुई धागा” के सेट से वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीरें लीक हुई है। इन तस्वीरों को देखकर आप पहचान नहीं पाएंगे कि ये वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ही हैं। इससे पहले भी इनका लुक सामने आ चुका है। दोनों की ये तस्वीरें मुंबई में चल रही शूटिंग के दौरान की है।
सुई-धागा की तस्वीरें Leakबताया जा रहा है कि मुंबई में जब फिल्म की शूटिंग चल रही थी तो उसी दौरान अनुष्का शर्मा अपने इसी लुक में सड़कों पर घूमती रहींं लेकिन उन्हें कोई पहचान नहीं पाया। वरुण धवन इस फिल्म में मौजी नाम का किरदार प्ले कर रहे हैं। मौजी एक दर्जी है। वहीं अनुष्का शर्मा का नाम ममता है। ममता इस फिल्म में कढ़ाई का काम करती हैं। फिल्म “सुई धागा” का निर्देशन जाने-माने डायरेक्टर शरत कटारिया कर रहे हैं।
सुई-धागा की तस्वीरें Leakपिछले कुछ दिनों पहले इस फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश के चंदेरी में चल रही थी। उस दौरान वरुण धवन ने अनुष्का शर्मा को अपने साइकिल पर बैठा कर लगभग 10 घंटे तक साइकिल चलाई थी।
सुई-धागा की तस्वीरें Leakगौरतलब है कि 28 सितंबर को यशराज बैनर तले बनने वाली फिल्म “सुई धागा” रिलीज होने वाली है। इस तस्वीर के लीक होने से पहले भी अलग-अलग सेट से अनुष्का शर्मा की तस्वीरें लीक होती रही है, जिसे काफी पसंद किया गया था। अनुष्का शर्मा एक बेहतरीन अदाकारा हैं इसमें कोई शक नहीं। इस सिंपल सी साड़ी में अनुष्का का लुक बेहद शानदार लग रहा है। अनुष्का और वरुण धवन को देखकर इस बात को यकीनन कहा जा सकता है कि उनका किरदार फिल्म में बहुत ही ज्यादा मजबूत होने वाला है। फिल्म की कहानी बहुत ही अधिक इमोशनल है। यहे फिल्य देश की भावना और आत्मनिर्भरता को दिखाने का काम करती है।

Related Articles

Back to top button