Hindi

राजकुमार राव के करियर की चौथी ब्लॉकबस्टर बनी ‘स्त्री’, फिल्म ने बनाया एक बड़ा रिकॉर्ड

आने वाले भविष्य का शाहरुख खान कहे जाने वाले यंग जनरेशन के नए स्टार राजकुमार राव इस बार ‘स्त्री’ के साथ लौटे हैं। फिल्म में राजकुमार राव के अलावा श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे दिग्गज कलाकार भी है। फिल्म समीक्षकों ने इसको लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया भी दी है। इतना ही नहीं फिल्म को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। बात करें कलेक्शन की तो 5 दिन में ही फिल्म ने 48 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

खास बात है कि स्त्री महज 20 करोड़ बजट पर तैयार किया गया है। लिहाजा, फिल्म पहले ही हिट हो चुकी है। अब फिल्म 50 करोड़ से महज कुछ दूर है जो कि कयास लगाए जा रहे हैं कि बुधवार को यह आंकड़ा छू लेगी। मंगलवार को फिल्म ने 6.37 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। सोमवार को फिल्म को जन्माष्टमी की छुट्टी की फायदा मिला और इसने 9.70 करोड़ रुपये बटोरे थे। तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी है। इसी के साथ राजकुमार राव के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।

स्त्री राजकुमार राव की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। और बुधवार यानी आज के कलेक्शन को मिलाकर राजकुमार राव अपनी फिल्म काई पो छे के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ देंगे। एक्टिंग की बात करें तो राजकुमार राव अपने हर किरदार में जान फूंक देते हैं। चाहे न्यूटन जैसी सीरियस फिल्म हो या शादी में जरूर आना जैसी हंसी वाली फिल्म में हर किरदार में राजकुमार राव ने खुद को साबित किया है।

सिनेमाघरों में पहले दिन इस फिल्म की 30 प्रतिशत ऑक्यूपेसी देखी गई। ‘स्त्री’ फिल्म को 1500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। ‘स्त्री’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान ‘मर्द को दर्द होगा’ टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। जो अपने आप में अनोखा है। इस फिल्म की कहानी राज और डी के ने लिखी है जो इससे पहले कई सारी फिल्मों की कहानी लिख चुके हैं। ‘स्त्री’ फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है।

जहान्वी कपूर

एक नजर राजकुमार राव की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों पर…

तलाश- 93.40 करोड़
क्वीन- 61 करोड़
काई पो छे- 49.67 करोड़
स्त्री-48.34 करोड़
बरेली की बर्फी- 34.55 करोड़
हमारी अधूरी कहानी- 34.43 करोड़
न्यूटन- 22.80 करोड़
गैंग्स ऑफ वासेपुर- 22.04 करोड़
डॉली की डोली- 19.26 करोड़
फन्ने खां- 11 करो

Related Articles

Back to top button