Hindi

तो इस वजह से होने लगी धोनी और सोनम कपूर की तुलना, तस्वीरें देख खुद तय कर लें

सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा मोस्ट फन लविंग कपल में से एक माने जाते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर एक दूसरे के मजेदार वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। काम के सिलसिले में आनंद आहूजा ज्यादातर देश से बाहर ही रहते हैं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने सोनम के साथ यात्रा के दौरान की एक ऐसी ही तस्वीर शेयर की है।

https://www.instagram.com/p/BwHFEnbj0Ny/

तस्वीर में सोनम और आनंद आराम से एयरपोर्ट के फ्लोर पर बैठे हुए हैं और अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। आनंद जहां लैपटॉप पर काम कर रहे हैं वहीं फैशन डीवा के नाम से मशहूर सोनम यहां भी स्टाइल स्टेटमेंट से दिल जीतने में कामयाब रहीं। दोनों एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/BwD9VVXFdJt/

सोनम-आनंद की ये तस्वीर देखकर फैंस को क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की एक पुरानी तस्वीर की याद आ गई। कुछ समय पहले धोनी ने भी अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो पत्नी साक्षी के साथ फ्लोर पर लेटे हुए नजर आए थे। धोनी ने कैप्शन में लिखा- ‘जब सुबह तड़के फ्लाइट पकड़नी हो तो कुछ ऐसा ही होता है।’

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please remove adblocker