Hindi

सोनम कपूर को पसंद नहीं पति के घर की ये बातें, इसलिए रहती हैं पिता के घर

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी को लगभग 2 महीने हो चुके हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के घर ना रहकर अपने पिता अनिल कपूर के घर पर ही रहती हैं।
सोनम कपूरसोनम कपूर के बारे में इतनी जानकारी तो हर किसी को है कि वो हर मामले में खुद को पर्फेक्ट रखना पसंद करती हैं। जिस तरह से सोनम कपूर खुद को कैरी करती हैं इससे ये साफ छलकता है कि उन्हें किसी भी मामले में किसी तरह की कमी पसंद नहीं आती होगी। कुछ ऐसी ही बात है जिसकी वजह से सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के घर पर नहीं रहती हैं बल्कि आज भी सोनम अपने पिता अनिल कपूर के घर पर ही रह रही हैं।

सोनम कपूर ने अपने ससुराल वालों के बारे में बताते हुए कहा कि उनके सास और ससुर लाइमलाइट से खुद को दूर रखना ही पसंद करते हैं। उन्हें सार्वजनिक तौर पर अपनी कोई भी बातें शेयर करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। सोनम कहती हैं कि उनके सास-ससुर को फिल्मों में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है। वो दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को किसी से साझा नहीं किया करते हैं।
सोनम कपूरसोनम कपूर ने अपनी सास के साथ अपने रिश्ते को लेकर बताया कि वो अपनी सासू मां के साथ बहुत ही अधिक कंफर्टेबल महसूस करती हैंं और उनसे बहुत ज्यादा बातें किया करती हैं। लेकिन सोनम अभी भी अपने पिता के घर पर ही रह रही है ऐसा क्यों ? इस सवाल पर अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि उनके पति आनंद आहूजा का मुंबई स्थित जो घर है उसका इंटीरियर सोनम को बिल्कुल भी पसंद नहीं है। बस यही कारण है कि वो आनंद के घर ना रहकर अपने पापा के घर पर रह रही हैं।

Related Articles

Back to top button