Hindi

‘सुर्यवंशम’ में थी रेखा, पर किसी ने देखा नहीं! आज खुला है राज

आपने सुर्यवंशम फिल्म तो बहुत बार देखी होगी। क्योंकि यह फिल्म टीवी पर आती रहती है। आज भी किसी चैनल पर चलती होगी, सबसे ज्यादा यह फिल्म सोनी मैक्स पर आती है। सोनी मैक्स पर आने का कारण तो हमने बताया है। आज हम आपको बता रहे हैं की इस फिल्म में रेखा जी भी थी। जी हाँ जिनका नाम अमिताभ से अक्सर जुड़ता रहता है। सुर्यवंशम फिल्म में रेखा जी थी यह आज पता चला क्योंकि सभी ने इस फिल्म को देखा है पर किसी को भी रेखा जी नजर नहीं आई।

इस फिल्म में थी उनकी आवाज – आपको बता दूँ की इस फिल्म में रेखा जी ने अपनी आवाज दी थी। इस फिल्म में सौंदर्या जिनका नाम इस फिल्म में जायसुधा था उनकी डबिंग की थी। इस फिल्म में उनकी आवाज में रेखा जी बोल रही थी जो की किसी को भी पता नहीं था। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है की रेखा जी ने किसी फिल्म में आवाज दी है। अक्सर अनेक फिल्म में रेखा जी ही नहीं अन्य अभिनेत्रियों ने भी अपनी आवाज दी है।

वारिस में भी रेखा जी की आवाज  – 1988 में रिलीज हुई फिल्म वारिस में भी रेखा जी की आवाज थी। इस फिल्म में स्मिता पाटिल का चेहरा था। ऐसे में उनकी आवाज में रेखा जी की आवाज थी। यह बहुत अच्छी फिल्म थी और यह अनोखा भी है की किसी की आवाज में रेखा जी की आवाज का होना।

1 2 3 4Next page

Related Articles

Back to top button