Hindi

सेलेना गोमेज को इस बीमारी की वजह से कराया गया अस्पताल में भर्ती

सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज वैसे तो हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं लेकिन इस बार उन्हें लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. ये खबर सुनकर सेलेना के फैंस निराश जरूर हो सकते हैं.

https://www.instagram.com/p/BoFlrM7gwnK/?taken-by=selenagomez

सिंगर सेलेना गोमेज को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी सेलेना के एक करीबी सूत्र ने दी है। बता दें सेलेना का पिछले साल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था और इस वजह से उन्हें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

https://www.instagram.com/p/BlIp0SUgkpQ/?taken-by=selenagomez

सेलेना ने अपनी बीमारी के बारे में बताते हुए कहा कि ‘वो lupus नाम की एक बीमारी से पीड़ित हैं और इस वजह से उन्होंने अपने काम से भी ब्रेक लिया है।’

https://www.instagram.com/p/BnT20quAnBK/

बता दें lupus एक ऐसी बीमारी होती है जो सीधे शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित करती है। सेलेना ने पिछले महीने ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर बताया था कि वो कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर जा रही हैं.

https://www.instagram.com/p/BmOLMksAR6n/?taken-by=selenagomez

गोमेज को डिज्नी शो ‘विजर्ड ऑफ वेवर्ली प्लेस’ से चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में प्रसिद्धि मिली थी। उनके ‘कम एंड गेट इट’, ‘द हार्ट वॉन्ट्स वॉट इट वॉन्ट्स’, ‘बेड लायर’, ‘वुल्फ’ और ‘बैक टू यू’ जैसे फैंस के बीच बेहद पसंद किए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button