Hindi

राम कपूर के नए कॉमेडी शो का प्रोमो रिलीज़ नज़र राम कपूर के साथ नज़र आए सलमान खान देखें

टीवी और बॉलीवुड एक्टर राम कपूर के नए कॉमेडी शो का प्रोमो हालही में रिलीज़ हुआ है। इस प्रोमो की खास बात यह है की इस प्रोमो में राम कपूर के साथ बॉलीवुड सुल्तान सलमान खान भी नज़र आए। राम कपूर के साथ इस प्रोमो में टीवी के और भी कई कलाकार नज़र आए बहरहा काफी लंबे समय बाद राम कपूर एक बार फिर से टीवी स्क्रीन पर दस्तक दे रहे हैं। राम कपूर के इस नए कॉमेडी शो का प्रोमो देखकर लग रहा है कि ये शो दर्शकों को काफी गुदगुदाने वाला है।

राम कपूर के इस नए कॉमेडी शो का नाम है कॉमेडी हाई स्कूल जो नए एंटरटेंमेंट चैनल जीत पर प्रसारित किया जाएगा हालही में इस शो  के पहले एपिसोड की जानकारी खुद बॉलीवुड दबंग खान नें दी सलमान खान नें शो के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा मैं आ रहा हूं कॉमेडी की क्लास लेने कॉमेडी हाई स्कूल में साथ ही शो की टीम को सलमान खान नें शुभकामनाएं भी दीं हालही में शो के होस्ट राम कपूर नें भी सलमान खान को सोशल साइट पर शुक्रिया कहा।

एक एंटरटेंमेंट पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में राम कपूर नें अपने इस नए कॉमेडी शो के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सलमान खान नें के साथ शो का पहला एपिसोड शूट करना काफी इंटरेस्टिंग रहा इतना ही नही राम कपूर नें ये बात भी बताई की वो सलमान खान के दोनों छोटे भाईयों और अरबाज खान और सोहेल खान को काफी लंबे समय से जानते हैं।

https://twitter.com/DiscoveryJEET/status/964475719911989248

लेकिन सलमान खान नें उनकी ज्यादा मुलाकात नही हुई थी राम कपूर नें शो के कांसेप्ट के बारे में भी बात की राम कपूर नें बताया की ये उनका पहला कॉमेडी शो है जिसकी सबसे खास बात यह है कि इस शो को बच्चे , बूढ़े हर वर्ग के लोग देख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button