Hindi

बिग बॉस 10: सलमान खान देंगे ख़ास अंदाज से मोनालिसा को शादी की बधाई !!

बिग बॉस 10 सलमान खान का यह शो हमेशा चर्चा में रहता है। कभी स्वामी ओम के शब्द बाणों से तो कभी प्रियंका जग्गा के सोशल मिडिया ट्रोल से, इस शो ने पुरे विश्व में एक ख़ास पहचाना बना ली हैं। इस बार बिग बॉस का 10वां सीजन चल रहा है और इस सीजन में जो भी हुआ है कभी किसी ने सपने में भी नहीं सोचा। बिग बॉस के घर में झगड़े होते तो आप लोगों ने हमेशा देखें होंगे पर बिग बॉस के घर में इस बार शादी भी हो गई हैं। इस शादी ने बिग बॉस के घर में हर तरफ खुशियां बिखेर दी थी।

मोनालिसा और उनके बॉयफ्रेंड की हुई शादी – इस बार फिर बिग बॉस के घर में एक और जोड़े ने शादी की हैं। आपको बता दूँ की पहले भी बिग बॉस के घर में सारा अली खान ने अपने बॉयफ्रेंड मर्चेंट के साथ शादी की थी। पर यह शादी ज्यादा समय के लिए टिक नहीं पाई, इस बार मोनालिसा और विक्रांत ने शादी की है।  सलमान नहीं हो पाए शामिल – इस शादी में सलमान खान शामिल नहीं हो पाए क्योंकि अपने बीजी शेड्यूल के कारण वो इस ख़ुशी के पल को मिस कर गए। खैर सलमान खान ने मोनालिसा को शादी की बधाई देने के लिए एक ख़ास प्लान बनाया है। खबर के अनुसार मोनालिसा को एक सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा और उन्हें इविक्शन के दिन ही इस रूम से बाहर निकाला जाएगा। माना जा रहा है की उस रूम में कुछ ऐसा प्लान किया जाएगा जो मोनालिसा और विक्रांत ने कभी सोचा भी ना होगा।

1 2 3Next page

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please remove adblocker