HindiNews & Gossip

सलमान खान की मैनेजर को आया ऐश्वर्या राइ बच्चन का बुलावा !

अभिषेक बच्चन ने सबसे पहले साल 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

एक के बाद फ्लॉप फिल्मों ने उन्हें थोड़ा सा निराश ज़रूर किया था मगर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। मनी रतनम ने अभिषेक को अपनी फिल्म युवा का प्रस्ताव दिया। उसके बाद अभिषेक ने ‘गुरु’, ‘धूम’ और ‘बंटी और बब्ली’ जैसी फ्लोमों से सब का दिल जीत लिया। और बॉलीवुड में अपनी एक पहचान बनाई।

थोड़ी बहुत हिट फ़िल्में देने के बाद उनके करियर को फिर से ग्रहण लग गया और सुनेहरा मौक़ा ज़्यादा समय तक नहीं चल पाया। साल 2015 में केवल ‘आल इस वेल’ नामक फिल्म में वह सोलो रोल में नज़र आए। लेकिन अब ऐसी जानकारी सामने आ रही है की ऐश्वर्या राइ बच्चन ने सलमान खान की एक्स मैनेजर रेशमा शेट्टी को चुनने का फैसला लिया है।

फ़िलहाल तो अभिषेक ने अभी कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। और वह कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स पर काम करने का विचार कर रहे है। उनके नए प्रोजेक्ट में संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई जाने वाली बायोपिक जो की एक कवि-गीतकार साहिर लुध्यानवी है उन पर होगी। अभिषेक के आने वाले करियर की देख रेख के लिए ऐश्वर्या ने रेशमा को अप्पोइंटकरने की प्लानिंग कर रही है। ताकि अभिषेक को एक प्रॉमिनेंट एंटरटेनमेंट ब्रांड बनाने में सहायता मिले।

अगर उनके निजी जीवन की बात करे तो कुछ दिन पहले ही अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राइ बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन पर ट्विटर पर ट्वीट करने के लिए एक ट्वीटर यूजर को खूब झाड़ा था। ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गयी थी जब वह एक शादी अटेंड कर के मुंबई लौटी थी तभी एक ट्वीटर यूजर ने उनपर कमेंट किया था। उन्होंने कहा ,”यह एक सवाल था की वह अपनी माँ के साथ कुछ ज़्यादा ही ट्रवेल कर रही है। जबकि उनके पिता के साथ नहीं करती। वह हर बार सिर्फ ऐश के साथ ही बाहर जाती है। काम से काम आपको यह पता होना चाहिए की स्कूल की इतनी छुट्टियाँ अछि बात नहीं है।”

अभिषेक ने बहुत ही नम्रता से एक पिता के नाते जवाब दिया, ” श्रीमती, जहाँ तक मुझे पता है…..ज़्यादातर स्कूलों को वीकेंड में बंद रखा जाता है। और वह सप्ताह में स्कूल जाती है। शायद आपको आपके ट्वीट में स्पेलिंग पर विचार करने की कोशिश करना चाहिए।”

Related Articles

Back to top button