Hindi

रेखा की हमशक्ल को देखा आपने ? तस्वीरें देख हैरान हो जाएंगे आप

कहते हैं कि इस दुनिया में हर इंसान का हमशक्ल मौजूद है। सिर्फ एक ही नहीं बल्कि एक शक्ल के 6 इंसान इस दुनिया में मौजूद हैं, लेकिन अक्सर ये एक दूसरे से मिल नहीं पाते। लेकिन वहीं अगर हमशक्ल किसी सेलिब्रिटी का हो तो वो तुरंत फेमस हो जाया करते हैं। आपने कई बार किसी बड़े पॉलिटिशियन और एक्टर्स के हमशक्ल देखे होंगे।रेखा की हमशक्लआज हम ऐसी ही एक अभिनेत्री की बात कर रहे हैं जो पूरी तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री रेखा की तरह दिखती हैं। अभिनेत्री रेखा का नाम देश से लेकर विदेशों तक में फैला हुआ है। भले ही आज रेखा फिल्मों में कम हीं नजर आती हैं लेकिन वो अपने फैंस की नजरों में हमेशा बनी रहती हैं। आज के समय में भी उनके चाहने वालों की संख्या कम नहीं हुई है। रेखा की खूबसूरती का हर कोई कायल है।रेखा की हमशक्लयहां रेखा के जिस हमशक्ल की बात हो रही है वो भी एक टीवी की मशहूर अभिनेत्री हैं। उनका नाम कविता घाय है। कविता घाय को आपने सोनी चैनल में आने वाले सीरियल ‘बेहद’ में माया मल्होत्रा की मां का किरदार निभाते हुए देखा होगा। इस धारावाहिक में कविता घाय का नाम जानवी मल्होत्रा था। सीरियल में उनकी बेटी उन्हें बहुत ही टॉर्चर किया करती थीं।रेखा की हमशक्लसीरियल ‘बेहद’ में उनके दमदार अभिनय के बाद लोग उन्हें जानने लगे और उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा बढ़ गई। फिलहाल वो सीरियल अभी बंद हो चुका है लेकिन कविता घाय आज काफी प्रसिद्ध हो चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button