Hindi

अनीता कुंडू ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, गाँव की लड़की ने तीसरी बार फतह किया माउंट एवरेस्ट

हरियाणा के हिसार जिले की अनीता कुंडू ने तीसरी बार एवरेस्‍ट की चोटी को फतह कर वहां तिरंगा फहराया है। किसान की बेटी और हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर अनीता को बर्फीला तूफान भी नहीं रोक पाया। हालांकि कुछ दिन पहले परिवार के साथ संपर्क टूट जाने के बाद अनीता के अपने चिंता में आ गए थे। अनीता कुंडू नेपाल और चीन दोनों ओर से चार बार चोटी माउंट एवरेस्‍ट की चोटी फतह करने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं।

फरीदपुर गांव की रहने वाली अनीता से मंगलवार को भारतीय समयानुसार सुबह सात बजे यह मुकाम हासिल किया। अनीता ने इस खुशी के मौके पर ट्वीट किया,

https://www.facebook.com/BJP4Haryana/photos/a.697712150283032/2180422285345337/?type=3&theater

’36 दिन की कठिन तपस्या करके आज सुबह, सूर्य की पहली किरणों के साथ, दुनियां के सबसे ऊंचे शिखर माउंटएवरेस्ट पर तीसरी बार अपने राष्ट्र के गौरव तिरंगे ध्वज को फहराने में कामयाब रही। अनेकों बार मौसम की मार झेली,पर आपकी दुवाओं से कदमो को जमाए रखा, आखिर शिखर तक पहुंचने में कामयाब रही।’

https://www.facebook.com/photo.php?fbid=1902943309978483&set=picfp.100007884961478&type=3&theater

इस बार चीन की ओर से एवरेस्ट फतह करने वाली अनीता 2013 में विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को नेपाल की ओर से चढ़ाई चढ़कर फतह कर चुकी है। इस तरफ से भारत की कई अन्य महिलाएं भी एवरेस्ट विजेता बन चुकी हैं लेकिन चीन की तरफ से अब तक भारत की कोई भी महिला पर्वतारोही एवरेस्ट फतह नहीं कर पाई है।

https://www.facebook.com/photo.php?fbid=2058522977753848&set=picfp.100007884961478&type=3&theater

अनीता कुंडू अपनी टीम के साथ एवरेस्ट पर लगभग 22 हजार फीट की ऊंचाई पर थीं। अचानक बर्फीला तूफान आ गया जिसके बाद उनके कैंप में नुकसान हुआ और वे लोग बर्फीले तूफान में फंस गए थे। किसी तरह बड़ी मशक्त के बाद वे लोग अपनी जान बचा सके। यहां तक तापमान भी लगभग माइनस 40 डिग्री सेल्सियस था।

Related Articles

Back to top button