Hindi

रणबीर कपूर ने कहा दीपिका को मिलनी चाहिए इतनी फीस, जानिए और क्या कहा तारीफ में

मुंबई के हैंडसम अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म “संजू” के प्रमोशन में पूरी तरह व्यस्त हैं। इसी दौरान जब रणबीर कपूर से एक इंटरव्यू में सवाल किया गया कि, बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज भी अभिनेत्रियों को अभिनेता के मुकाबले काफी कम फीस दिया जाता है। अभिनेता और अभिनेत्रियों के बीच बहुत ही अधिक असामान्यताएं हैं। इस पर आपका क्या कहना है ?

मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए अभिनेता रणबीर कपूर ने कहा कि, “जो अभिनेत्रियां बड़ी स्टार हैंं उन्हें अधिक फीस अवश्य मिलनी चाहिए।” इस सवाल का जवाब देते हुए रणबीर कपूर ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम भी लिया।
रणबीर कपूर का मानना है कि, दीपिका पादुकोण बड़ी स्टार हैंं इसलिए उन्हें बराबर फीस मिलनी चाहिए। रणबीर का ये भी मानना है कि जिस तरह दीपिका पादुकोण की ब्रांड वैल्यू बनी है वो अद्भुत है। अभिनेता ने ये भी कहा कि मैं किसी प्रोजेक्ट पर अगर काम कर रहा हूं और उसमें दीपिका पादुकोण भी हो तो दीपिका को सबसे अधिक फीस मिलनी चाहिए। क्योंकि उन्होंने अब तक बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया हुआ है। रणबीर कपूर मानते हैं कि दीपिका पादुकोण उनसे बड़ी स्टार हैंं। दीपिका पादुकोण को रणबीर से अधिक फीस मिलनी चाहिए। ऐसा रणबीर कपूर का मानना है और ये भी कि, इसकी पहल तो होनी ही चाहिए।
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने इंडस्ट्री में एक साथ ही अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की “ओम शांति ओम” और अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म “सांवरिया” साल 2007 में रिलीज हुई थी। इंडस्ट्री में दोनों के ही 10 साल का सफर पूरा हो चुका है। दीपिका पादुकोण 100 करोड़ क्लब वाली 7 फिल्मों का हिस्सा बन गई हैं। कुछ समय पहले ही आई दीपिका पादुकोण की फिल्म “पद्मावत” ने भी काफी बड़ी सफलता हासिल की थी।
रणबीर कपूरबता दें कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जिनकी महिला प्रधान फिल्म 300 करोड़ क्लब में पहुंच गई है। आज के समय में दीपिका पादुकोण हर किसी की पहली पसंद बनी हुई हैंं। साथ हीं बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्री भी बनी हुई हैंं दीपिका पादुकोण। अभिनेता रणबीर कपूर के साथ दीपिका पादुकोण ने फिल्म “ये जवानी है दीवानी”, “तमाशा”, और “बचना ए हसीनों” में अभिनय किया है।

Related Articles

Back to top button