Hindi

10 साल छोटे निक जोनास की 9वीं गर्लफ्रेंड हैं प्रियंका चोपड़ा, 8 Ex में से एक 8 तो एक थी 14 साल बड़ी

35 साल की प्रियंका चोपड़ा इन दिनों 25 साल के अमेरिकी सिंगर निक जोनास से अफेयर को लेकर चर्चा में हैं,  हाल ही में दोनों मुंबई आये थे और अब दोनों ब्राज़ील में है एक रिपोर्ट्स के मुताबिक,जुलाई अंत तक या फिर अगस्त में उनकी सगाई हो सकती है.

हालांकि, खुद प्रियंका या निक या उनके फैमिली मेंबर्स की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई. लेकिन अगर यह सच है तो प्रियंका निक की 9वीं गर्लफ्रेंड होंगी. अमेरिकी वेबसाइट के मुताबिक, निक प्रियंका से पहले 8 लड़कियों को डेट कर चुके हैं. इनमें से एक निक से 8 साल तो एक 14 साल बड़ी थी, आईये हम आपको बताते हैं.

माइली सायरस

2006 में अमेरिकी सिंगर, राइटर और एक्ट्रेस माइली सायरस (25) के साथ निक का अफेयर शुरू हुआ और 2007 में उनका ब्रेकअप हो गया. बताया जाता है कि दोनों सबसे पहले 13 साल की उम्र में एक चैरिटी इवेंट के दौरान मिले थे. 2009 में अपने मेमॉयर में माइली ने निक को प्रिंस चार्मिंग बताया था. माइली ने ये  भी बताया था कि वे निक से शादी करने वाली थीं.

सेलेना गोमेज

25 साल की अमेरिकी सिंगर, एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर सेलेना गोमेज के साथ निक का अफेयर 2008 में शुरू हुआ 2009 में दोनों अलग हो गए. 2010 में एक बार फिर उनके बीच रोमांस की खबर आई थी। लेकिन जल्दी ही वे फिर अलग हो गए.

डेल्टा गूड्रेम

33 साल की डेल्टा ऑस्ट्रेलियन सिंगर, राइटर और एक्ट्रेस हैं. 10 महीने तक निक ने अपने से 8 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट किया और फिर फरवरी 2012 में उनका ब्रेकअप हो गया.

ओलिविया कल्पो

26 साल की ओलिविया अमेरिकन मॉडल हैं और 2012 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी हैं। 2013 में निक के साथ उनका अफेयर शुरू हुआ और जून 2015 में ब्रेकअप हो गया.

केंडल जेनर

22 साल की अमेरिकी मॉडल और टीवी पर्सनैलिटी केंडल जेनर के साथ निक के अफेयर की खबर 2015 में आई थी. लिकं जल्दी ही दोनों अलग हो गये

केट हडसन

39 साल की केट हडसन अमेरिकी एक्ट्रेस, ऑथर और बिजनेसवुमन हैं। वे उम्र में निक से 14 साल बड़ी हैं। दोनों का अफेयर सितंबर 2015 में शुरू हुआ था। जनवरी 2016 में एक मैगजीन से बातचीत में खुद निक ने माना था कि केट के साथ उनका अद्भुत कनेक्शन हैं. उन्होंने कहा था,”मैं उनकी प्राइवेसी का सम्मान करता हूं. मैं यह तो नहीं कहूंगा कि उनके साथ मेरा सेक्शुअल रिलेशन बना या नहीं. लेकिन हमारा कनेक्शन बहुत खूबसूरत है” बता दें कि नवंबर 2015 में केट ने निक से ब्रेकअप कर लिया था.

लिली कॉलिंस

29 साल की लिली कॉलिंस ब्रिटिश-अमेरिकी एक्ट्रेस,मॉडल और राइटर हैं. फरवरी 2016 में निक के साथ उनके अफेयर की चर्चा मीडिया में खूब रही थी।.खुद निक ने यूके बेस्ड एक मैगजीन से बातचीत में अपने अफेयर की बात कबूली थी। उन्होंने कहा था, “वह बहुत अच्छी है। हम एक साल से एक- दूसरे को साथ हैं.”

जॉर्जिया फाउलर

26 साल की न्यूजीलैंड बेस्ड मॉडल जॉर्जिया फाउलर पहली बार निक के साथ नवंबर 2017 में एक इंगेजमेंट पार्टी में नजर आई थीं। दोनों डेट कर रहे थे। हालांकि, उनका रिलेशनशिप ज्यादा दिन तक नहीं चला।

Related Articles

Back to top button