Hindi

दिवाली पर पटाखे न फोड़ने की सलाह वाली प्रियंका ने अपनी शादी में पटाखे फोड़े, हो गयी है ट्रोल

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए हैं। 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी के दौरान उम्मेद भवन में जमकर आतिशबाजी हुई, जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.

लेकिन इस आतिशबाजी से फैन्स नाराज हो गए और प्रियंका को उनकी शादी के दिन ही ट्रोल किया जाने लगा। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा पटाखों के इस्तेमाल पर रोक के लिए हमेशा से जनता से अपील करती रही हैं। ऐसे में अपनी शादी में जश्न मनाने के लिए आतिशबाजी करवाना फैंस को ठीक नहीं लगा.

https://twitter.com/vsunkerikar/status/1069131693850800128

 

फैंस इस बात से नाराज है कि दिवाली के समय प्रियंका ने टि्वटर-इंस्टाग्राम पर फैन्स से पटाखे न चलाने की अपील की थी, लेकिन उनकी शादी में खूब आतिशबाजी हुई।

https://twitter.com/karthikeyan1591/status/1069083028293509121

https://twitter.com/Being_Stranger/status/1068920023018819584

दिवाली पर प्रियंका का एक वीडियो रिलीज किया गया था। ये वीडियो दवाई बनाने वाली कंपनी सिपला की तरफ से बनाया गया था। प्रियंका ने इस वीडियो में कहा था- प्लीज मेरी सांसों का बेरोक रखिए। दिवाली पर पटाखों को स्क‍िप कीजिए। ये त्योहार लाइट्स, लड्डू और प्यार का होना चाहिए, न कि प्रदूषण का।

https://twitter.com/meenakshisharan/status/1068912687277469696

https://twitter.com/SupariTroller/status/1068889953159901184

https://twitter.com/srikanthbjp_/status/1068896802596892672

https://twitter.com/boomboxheto/status/1068875553451593728

 

अब प्रियंका से फैंस पूछ रहे हैं उम्मेद भवन में होने वाली आतिशबाजी से क्या ऑक्सीजन निकल रहा है? वहीं एक फैंस ने पूछा कि वो इस तरह का दोहरा रवैया क्यों अपनाती हैं।

Related Articles

Back to top button