Hindi

प्रियंका चोपड़ा ने अंबानी की पार्टी में ली कपल एंट्री, तस्वीरें होश उड़ा देगी आपके

देश का सबसे अमीर जोड़ा यानी कि आकाश अंबानी और श्लोक का मेहता। इनकी सगाई की पार्टी में इनके सारे रिश्तेदारों के साथ-साथ पूरा बॉलीवुड भी लगभग जश्न मनाने पहुंच चुका था। अब जाहिर सी बात है कि सगाई का पूरा फोकस श्लोका मेहता और आकाश अंबानी के ऊपर होना चाहिए था। लेकिन हुआ कुछ और। जैसे ही अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पार्टी में एंट्री की हर किसी की निगाहें बस प्रियंका पर थम गई।
प्रियंका चोपड़ाप्रियंका चोपड़ा पूरी तरह देसी अंदाज में नजर आईं। इतना ही नहीं इससे भी ज्यादा आकर्षण का केंद्र था प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनस का होना। प्रियंका और निक की जोड़ी ने हर किसी की निगाहें अपनी और खींच ली।
प्रियंका चोपड़ाअभिनेत्री ने लाल रंग की बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के सगाई के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अबू जानी और संदीप खोसला की साड़ी पहन रखी थी। और साथ में उससे भी खूबसूरत जो था वो था निक जोनस का साथ।
प्रियंका चोपड़ागौरतलब है कि निक जोनस प्रियंका चोपड़ा से 10 साल उम्र में छोटे हैं। आजकल इनके प्यार के किस्से हमेशा सुर्खियां बने रहते हैं। दोनों की दोस्ती एक दोस्त के जरिए हुई थी। फिर उनका मिलना-जुलना बढ़ता चला गया और आज उनके प्यार के किस्से आम हो चुके हैं।
प्रियंका चोपड़ाआए दिन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की एक साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। ठीक उसी तरह अंबानी परिवार कि इस पार्टी में पहुंचे प्रियंका और निक की जोड़ी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Related Articles

Back to top button