Hindi

प्रियंका चोपड़ा के बॉयफ्रेंड निक जोनास की कुल संपत्ति जान दंग रह जाएंगे आप

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बारे में तो जगजाहिर है कि वो अथाह संपत्ति की मालकिन हैंं। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अच्छी खासी सफलता हासिल की और फिर आजकल हॉलीवुड फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से सफलता का परचम लहरा रही हैंं। हमेशा प्रियंका किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैंं लेकिन पिछले लंबे समय से प्रियंका चोपड़ा और उनके कथित बॉयफ्रेंड निक जोनास के बीच रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियां बटोर रही है।
प्रियंका चोपड़ाबता दें कि प्रियंका चोपड़ा के बॉयफ्रेंड निक जोनास प्रियंका से उम्र में काफी छोटे हैं, जिस वजह से प्रियंका को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जाता रहता है।
प्रियंका चोपड़ापिछले लंबे समय से प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में काम कर रही हैं और अमेरिका में रहती हैंं। प्रियंका के बॉयफ्रेंड निक अमेरिकी सिंगर, एक्टर और लेखक हैं। लोग उनके गाने को खूब पसंद किया करते हैं। बड़े-बड़े शोज में भी परफॉर्मेंस देते हुए निक को देखा जा सकता है। आलीशान घर से लेकर महंगी गाड़ियां तक हर सुख-सुविधा से परिपूर्ण हैंं निक जोनास।
हॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा वहां के सीरियल “क्वांटिको” में भी अभिनय कर रही हैं और उनके अभिनय को काफी सराहा भी जा रहा है। फोर्ब्स की साल 2017 की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा की सन 2017 की कमाई लगभग 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर रही है। यानि कि प्रियंका की सालाना इनकम 68 करोड़ रुपए है तो वहीं उनके कथित बॉयफ्रेंड निक जोनास की कुल संपत्ति 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। यानि कि भारतीय रुपए में 171 करोड़ रुपए से भी अधिक संपत्ति के मालिक हैं प्रियंका चोपड़ा के बॉयफ्रेंड निक जोनास।

Related Articles

Back to top button