Hindi

दीपिका संग शादी से पहले रणबीर सिंह ने प्लान की बैचलर पार्टी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के धांसू अभिनेता रणवीर सिंह आजकल अपनी फिल्मों से ज्यादा दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशनशिप को लेकर खबरों में बने रहते हैं। खबरों की मानें तो साल के अंत तक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी कर लेंगे। लेकिन उससे पहले खबर आ रही है कि जुलाई के अंत में रणबीर सिंह अपने दोस्तों को बैचलर पार्टी देने का प्लान कर रहे हैं।
रणबीर सिंहरणबीर सिंह के एक खास दोस्त ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि सभी दोस्तों से रणबीर ने कहा है कि जुलाई के अंत और अगस्त के शुरुआत तक समय निकाल कर रखें। रणबीर ने अपने सभी दोस्तों से इस दौरान फ्री रहने की हिदायत दी है।

खबरों की मानें तो रणबीर सिंह ने अपने पूरे दोस्तों के साथ पूरे हफ्ते भर की ट्रिप का प्लान कर रखा है। लेकिन इस बात की जानकारी नहीं है कि रणबीर की ये बैचलर पार्टी कहां होने वाली है।
रणबीर सिंहसमय अपने जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है ठीक उसी रफ्तार से इन दोनों की शादी के चर्चे भी सुर्खियां बटोर रही है। खबरों की मानें तो रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण देश से बाहर कहीं शादी रचाने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि 10 नवंबर को शादी की तारीख तय हो रखी है और रणबीर सिंह दीपिका पादुकोण के साथ स्विट्ज़रलैंड या फिर इटली में जाकर शादी रचाएंगे।
रणबीर सिंहशादी के अलावा कुछ खास दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी का का प्लान भी किया गया है। एक पार्टी बेंगलुरु में होनी है जबकि दूसरी पार्टी मुंबई में होगी। बेंगलुरु में इसलिए क्योंकि दीपिका पादुकोण का होम टाउन है बैंगलुरु।

फिलहाल रणबीर सिंह रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म “सिंबा” की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button