Hindi

ऑस्कर विनर ओलिविया भारत आईं थीं, पता लगा उनके पूर्वज बिहार से हैं

हापुड़ के एक गांव की युवतियों पर बनी डॉक्युमेंट्री के ऑस्कर जीतने के अलावा दूसरी कैटिगरी में अकैडमी अवॉर्ड जीतने वालों का भी भारत से कनेक्शन है। यह कनेक्शन ‘द फेवरिट’ के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली ओलिविया कोलमन से है।

https://www.instagram.com/p/BuSv_GLHKrD/?utm_source=ig_embed\

कुछ महीनों पहले ही ओलिविया को पता चला था कि उनके पूर्वज भारत में रहते थे। वे इसका पता लगाने भारत आईं और उन्हें कई जरूरी जानकारियां मिलीं। यहां आकर उन्हें दो बातें पता चली। उनकी मां के पूर्वज रिचर्ड कैंपबेल बैज़ेट जो कि ब्रिटिश शासन के दौरान ईस्ट इंडिया कंपनी के कर्मचारी के तौर पर भारत आए थे।

https://www.instagram.com/p/BuVox5dnKst/

ओलिविया को मालूम हुआ कि उनकी मां के पूर्वज चार्ल्स की पत्नी का नाम हैरियट था और वह बिहार के किशनगंज से ताल्लुक रखती थीं। दरअसल ओलिविया को पता चला कि हैरियट के पिता संभवत: किसी इंडियन महिला के साथ किशनगंज में रह रहे थे और हैरियट उन्हीं की बच्ची थीं। ओलिविया की इस खोज को एक ब्रिटिश डॉक्युमेंट्री में भी दिखाया गया है।

https://www.instagram.com/p/BuTB_olHdig/

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, ओलिविया की दादी ने उनकी मां को पैसे देकर ब्रिटेन भेज दिया था। यह जानकारी मिलने के बाद ओलिविया ने कहा था, ‘मैं सोचती थी कि हमारे परिवार में कोई भी विदेशी नहीं होगा, लेकिन मैं गलत थी।’

Related Articles

Back to top button