Hindi

जाने कैसे रणबीर के साथ शादी के बाद सोनम-अर्जुन कपूर की रिश्तेदार बन गईं दीपिका

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने लेक कोमो में शादी रचा ली. रणवीर संग शादी होने के बाद दीपिका, सोनम-अर्जुन कपूर की रिश्तेदार बन गई हैं. दीपिका और सोनम के बीच ननद-भाभी का रिश्ता हो गया है.

दरअसल, रणवीर सिंह सिंधी परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके दादा और सोनम कपूर की नानी भाई-बहन हैं. तो इस हिसाब से रणवीर सिंह और सोनम कपूर में भी भाई-बहन का रिश्ता है और इसी वजह से सोनम- दीपिका भी रिश्तेदार बन गए. वहीं अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर-सोनम के भाई लगते हैं. इस रिश्ते से वो रणवीर के भी रिश्तेदार हो गए. सोनम और अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर दीपवीर को शादी की बधाई भी दी.

गौरतलब है कि रणवीर सिंह और अनिल कपूर के परिवार के बीच अच्छी बॉन्डिंग है. सोनम कपूर की शादी में रणवीर ने खूब एंजॉय किया था. उन्होंने जमकर डांस किया था.

बता दें, इटली के लेक कोमो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे. सिंधी और कोंकणी रस्मों से शादी कर वे दोनों पति-पत्नी बने.

Show More

Related Articles

Back to top button