Hindi

मंदाना करीमी की बोल्ड तस्वीर देख आग बबूला हुए यूजर्स, बोले- ‘रमजान का तो ख्याल कर लेती’

बिग बॉस 9 में नजर आईं मंदाना करीमी इन दिनों अपनी एक तस्वीर को लेकर ट्रोल हो रही हैं। बीते 3 सालों में मंदाना ने अपने फिजीक पर बहुत काम किया है और काफी वजन घटाया है। इसी के बाद मंदाना ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बिकिनी वीडियो शेयर की।

https://www.instagram.com/p/BxZFZ8hg49h/

 

मंदाना के इस वीडियो को जहां कुछ लोगों ने पसंद किया वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने से भी बाज नहीं आए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मंदाना तुम्हें अल्लाह का खौफ नहीं है… इस्लाम को नापाक मत करो। एक ने लिखा- कम से कम रमजान का तो ख्याल कर लेती।

कई यूजर्स ने उन्हें रमजान में ढंग के कपड़े पहनने की सलाह दी तो किसी ने कहा जहन्नुम में तुम्हारा इंतजार हो रहा है। एक ने लिखा- पता नहीं क्यों कम कपड़े पहनने को महिलाएं वूमेन इंपावरमेंट से रिलेट करती हैं। बेगैरती की भी हद होती है।


अभी कुछ दिनों पहले ही मंदाना को उनकी रिप्ड जींस के लिए ट्रोल किया गया था। कई यूजर्स ने उनकी ड्रेस पर कमेंट करते हुए उनका मजाक उड़ाया था। एक यूजर ने लिखा था- लानत है ऐसे फैशन पर। एक ने तो यह तक कमेंट किया- रेल के नीचे आ गई थीं क्या?

बता दें मंदाना अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती हैं। जिसकी वजह से वह हमेशा ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। कुछ समय पहले मॉडल और एक्ट्रेस मंदाना करीमी अपने पति से तलाक लेने के चलते चर्चा में आई थीं। मंदाना ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था।

साल 2017 में मंदाना ने ब्वॉयफ्रेड गौरव गुप्ता से शादी की थी। लेकिन कुछ महीने बाद ही मंदाना ने अपने पति और ससुराल वालो के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज मांगने का मामला दर्ज कराया।

Show More

Related Articles

Back to top button