Hindi

जब बॉलीवुड की इन गंदी बातों का खुद अभिनेत्रियों ने किया खुलासा

सपनों की नगरी मुंबई की बॉलीवुड इंडस्ट्री जितनी चकाचौंध भरी और आकर्षक है। इस इंडस्ट्री में गंदगी भी उतनी ही अधिक फैली पड़ी है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेम, फेम सब है लेकिन कास्टिंग काउच का भी बोलबाला जबरदस्त है। माना जाता है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम और शोहरत पाने के लिए हर लड़की को कास्टिंग काउच के दौर से गुजरना पड़ता है। जिन लड़कियों में संघर्ष करने की शक्ति और भरपूर हिम्मत होती है वो इन सब गंदगी से खुद को निकाल लेने में कामयाब हो जाती हैं। लेकिन जिन लड़कियों को सफलता पाने की जल्दबाजी होती है वो इस जाल में फंस जाया करती हैं।

कास्टिंग काउच की शिकार कुछ लड़कियां तो खामोशी का चादर ओढ़ लिया करती हैं लेकिन उनमें से कुछ हिम्मतवाली ऐसी भी लड़कियां होती हैं जो बॉलीवुड इंडस्ट्री में गंदी नियत रखने वाले लोगों के चेहरे को उजागर कर दिया करती हैं। ऐसे ही कुछ मामले आए हैं जो कैमरे के पीछे की इस गंदी बातों का खुलासा करती हैं।

स्वरा भास्करअभिनेत्रियों ने किया खुलासाअभिनेत्री स्वरा भास्कर को भी कास्टिंग काउच से रूबरू होने की नौबत आई थी। स्वरा ने कहा कि एक बार की बात है जब वो ऑडिशन के लिए गई थीं तो स्वरा से सवाल किया गया था कि, आप क्या-क्या कर सकती हैं ? जवाब में स्वरा ने अपनी ढ़ेर सारी खूबियां बताईं। लेकिन बावजूद इसके फिर से एक सवाल आया कि, कुछ और ? स्वरा झट से उस प्रोड्यूसर की गंदी सोच को भांप गईं। स्वरा ने जवाब में कहा कि, “मैं सेक्स नहीं कर सकती।” बस क्या था उनकी वो मिटिंग वहीं की वहीं धरी रह गई। हालांकि स्वरा भास्कर ने उस इंसान का नाम बताया नहीं।

ममता कुलकर्णीअभिनेत्रियों ने किया खुलासाबॉलीवुड के सुप्रसिद्ध निर्देशकों की लिस्ट में शुमार राजकुमार संतोषी भी अपने आप को कास्टिंग काउच के शिकार होने से नहीं बचा पाए। अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने राजकुमार संतोषी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, फिल्म ‘चाइना गेट’ की शूटिंग के दौरान संतोषी ने उन्हें सेक्स का ऑफर दिया था।

सुभाष घई पर इजराइली मॉडल ने लगाया आरोपअभिनेत्रियों ने किया खुलासाइजराइली मॉडल रीना गोलन ने सुभाष घई पर आरोप लगाते हुए कहा कि, जब वो भारत फिल्मों में काम करने के सपने लेकर आई थीं तो सुभाष घई ने उन्हें बतौर हीरोइन काम देने के बदले सेक्स का ऑफर दे डाला था। इस बात का खुलासा मॉडल ने अपनी आत्मकथा में किया।

इरफान खान पर लगा कास्टिंग काउच का आरोपअभिनेत्रियों ने किया खुलासाफिल्म ‘पान सिंह तोमर’ में इरफान खान के साथ काम करने वाली अभिनेत्री ममता पटेल ने उनके ऊपर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया। ममता ने कहा था कि अभिनेता ने उनका शारीरिक शोषण किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म में काम दिलाने का लालच देकर इरफान ने मेरे साथ ऐसा काम किया।

गीतिका के साथ सुभाष कपूर ने की छेड़छाड़अभिनेत्रियों ने किया खुलासासुभाष कपूर पर अभिनेत्री गीतिका त्यागी ने छेड़खानी का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने सोशल साइट्स पर एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें सुभाष कपूर अभिनेत्री के साथ यौन दुर्व्यवहार के बारे में बातचीत करते दिखे। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने सुभाष कपूर को थप्पड़ भी मारा था। हालांकि ये राज बनकर ही रह गई कि इस वीडियो में सच्चाई कितनी थी।

पायल ने दिवाकर पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोपअभिनेत्रियों ने किया खुलासा‘बिग-बॉस’ की जानी-मानी कंटेस्टेंट रही पायल रोहतगी ने निर्देशक दिबाकर बनर्जी के ऊपर छेड़खानी साथ हीं शारीरिक शोषण के आरोप भी लगाए थे। पायल का कहना था कि निर्देशक ने फिल्म ‘संघाई’ में काम के लिए अप्रोच किया था उसी दौरान उन्होंने मेरे साथ छेड़खानी की थी।

मधुर भंडारकर पर प्रीति जैन ने लगाया आरोपअभिनेत्रियों ने किया खुलासाअभिनेत्री प्रीति जैन ने मधुर भंडारकर पर काम देने का लालच देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। प्रीति जैन ने कहा था कि मधुर भंडारकर ने उनके साथ जबरदस्ती की थी। प्रीति जैन ने मधुर भंडारकर पर साल 2004 में केस भी दर्ज किया लेकिन सन 2006 में इस केस को खारिज कर दिया गया था। दुबारा साल 2009 में ये केस ओपन हुआ लेकिन मधुर भंडारकर सारे आरोपों से मुक्त हो गए।

शक्ति कपूर पर लगे कास्टिंग काउच के आरोपअभिनेत्रियों ने किया खुलासाबॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता शक्ति कपूर के कास्टिंग काउच का खुलासा एक न्यूज़ चैनल ने साल 2005 में स्टिंग ऑपरेशन के द्वारा किया था। स्टिंग ऑपरेशन में इस बात का खुलासा हुआ था कि शक्ति कपूर टीवी रिपोर्टर से बोल रहे थे कि अगर वो फिल्मों में काम करना चाहती हैं तो उन्हें कास्टिंग काउच के लिए तैयार रहना पड़ेगा। इतना ही नहीं शक्ति कपूर महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी डालते दिखाए गए थे। जब इस स्टिंग ऑपरेशन को जारी किया गया था तो पूरी इंडस्ट्री में बवाल मच गया था। शक्ति कपूर ने इन सब आरोपों को नकारते हुए ये सफाई दी थी कि ये सब उनके खिलाफ रची गई है। ये एक बड़ी साजिश है और कुछ नहीं। उस वीडियो को फर्जी भी बताया था।

कंगना राणावतअभिनेत्रियों ने किया खुलासा

फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ के ऑडिशन के दौरान कंगना राणावत को भी कास्टिंग काउच के दौर से रूबरू होना पड़ा था। लेकिन कंगना ने अपने घुटने नहीं टेके। बॉलीवुड क्वीन के नाम से मशहूर बेबाक अभिनेत्री कंगना राणावत ने सोशल मीडिया पर खुद को दिए गए ऐसे ऑफर के बारे में शेयर किया। कंगना अपने काम और अपने लक पर भरोसा करती हैं। कंगना राणावत आज के समय में बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं।

Related Articles

Back to top button