Hindi

आजमगढ़ में अखिलेश को टक्कर देंगे ‘निरहुआ’, जानिए उनके बारे में रोचक बातें

भोजपुरी गायक और अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को भाजपा ने आजमगढ़ संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेख यादव के खिलाफ मैदान में उतारा है। हाल ही में निरहुआ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। ‘निरहुआ’ को जिला पुलिस ने वाई प्लस श्रेणी सुरक्षा दी है।

 

माना जा रहा है कि भाजपा ने पूर्वांचल में निरहुआ की लोकप्रियता को भुनाने के लिए यह फैसला लिया है। अगर पार्टी का यह फैसला सही साबित होता है तो यकीनन सपा प्रमुख अखिलेश की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

 

सुपर हिट गानों और फिल्मों के पर्याय बन चुके एक्टर दिनेश लाल यादव ने कम समय में ही अपनी पहचान बना ली है। ‘निरहुआ’ आज सुपरस्टार बन चुके हैं और भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक एल्बम के बेताज बादशाह बने हुए हैं।

Related Articles

Back to top button