Hindi

किसी ने किडनी देने के लिए किया सुसाइड, तो किसी ने खून से लिखा खत, जानें सितारों के प्रति फैंस के पागलपन की हद

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों के प्रति लोगों की दीवानगी सर चढ़ कर बोलती है। अपने चहीते सितारे के लिए लोग हर हद को पार कर जाने को तैयार होते हैं।अपने पसंदीदा स्टार के प्रति अपना प्यार जाहिर करने के लिए फैंस कुछ भी कर गुजरने को हर पल तैयार रहते हैं। यकीनन आपका भी कोई चाहिता सितारा होगा जिसे आप सबसे अधिक पसंद करते होंगे। लेकिन यहां हम बात कर रहे हैं उन फैंस की जिन्होंने अपने पसंदीदा एक्टर या एक्ट्रेस के लिए ऐसी दीवानगी दिखाई की जानकर पूरी दुनिया दंग रह गई।

निशी, संजय दत्त की फैन
क्रेजी फैंसयहां सबसे पहले हम बात करने जा रहे हैं संजय दत्त की 62 साल की एक ऐसी फैन के बारे में जिन्होंने मरने से पहले अपनी पूरी दौलत संजय दत्त के नाम कर डाली। ये दौलत कोई छोटी रकम नहीं थी बल्कि 10 करोड़ का घर और बैंक लॉकर सहित 62 वर्ष की संजय दत्त की फैं निशी त्रिपाठी ने अपने चहीते सितारे संजय दत्त के नाम कर डाली थी।

काफी हैरानी की बात थी कि अभिनेता संजय दत्त को इस बारे में कोई भनक तक नहीं थी। संजय दत्त को कोई खबर नहीं थी कि आखिर निशि है कौन ? जब पुलिस के द्वारा उन्हें 29 जनवरी को इस बात की जानकारी दी गई तब संजय दत्त खुद इस बात को जानकर हैरान हो गए थे कि उनकी एक अनजान फैंन ने उन्हें अपनी सारी दौलत सौंप कर इस दुनिया को अलविदा कह गई है।
क्रेजी फैंससंजय दत्त ने साफ तौर पर कह दिया कि वो इस दौलत को नहीं ले सकते। ये दौलत निशि के परिवार को दे देना चाहिए। संजय दत्त ने ये भी कहा कि, “मैं कुछ भी कहने की हालत में नहीं हूं।” संजय दत्त की जिंदगी का ये बहुत ही खास और अजीब अनुभव रहा था।

सलमान खान का क्रेजी फैनक्रेजी फैंसबॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान के प्रति लोगों की दीवानगी हमेशा सर चढ़ कर बोलती है लेकिन एक फैन की दीवानगी जान आपका सिर घूमने लगेगा। सलमान खान का ये फैन अपने चहीते सितारे के फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने की खातिर खुद ही 200 टिकट खरीद लिए थे। इतना ही नहीं सलमान के फैन ने सलमान को अपने खून से खत भी लिखा था। साथ हीं सलमान का यही फैन उनसे मिलने की खातिर भूख हड़ताल पर भी बैठ गया थि। बता दें कि सलमान के इस फैन का नाम मलिक बाबूभाई है।

आमिर खान का क्रेजी फैन
क्रेजी फैंसमिस्टर परफेक्शनिस्ट नाम से मशहूर आमिर खान के दीवानों की संख्या भी अनगिनत है। लेकिन रांची के एक फैन ने आमिर खान के प्रति ऐसी दीवानगी दिखाई कि आमिर को आखिरकार उनसे मिलना पड़ा। आमिर के इस फैन ने रांची से मुंबई तक साइकिल यात्रा की थी। रांची से साइकिल पर सवार होकर ये फैन मुंबई पहुंचा। अपने साथ उसने आमिर के और फैंस के खत भी लाए थे। आमिर खान ने भी दरियादिली दिखाते हुए उस फैन से बीच सड़क पर मुलाकात की और सबको खुश कर दिया।

शाहरुख खान का क्रेजी फैन
क्रेजी फैंसबॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के एक फैन विशाल सिंह ने अपने चहीते सितारे शाहरुख की 22000 तस्वीरें जमा कर रखी है। विशाल ने अपने लिविंग रूम, बेडरुम और अपनी कार के साथ-साथ अपने मेडिकल स्टोर में भी, हर जगह शाहरुख खान की तस्वीरें सजा रखी है।

दीपिका पादुकोण की क्रेजी फैन
क्रेजी फैंसदीपिका पादुकोण की एक क्रेजी फैन ने उन्हें 100 से भी अधिक फैन मेल भेजे थे। फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान दीपिका के साथ उन्होंने स्टेज ही साझा किया था। जब अभिनेत्री को अवार्ड दिया गया तो स्पेशल फैन के रुप में प्रेरणा को भी बुलाया गया था।

रितिक रोशन की क्रेजी फैनक्रेजी फैंस20 साल की ज्योति विश्वकर्मा नाम की रितिक रोशन की क्रेजी फैन ने अपने हाथ पर रितिक रोशन के नाम का टैटू बनवा लिया है। ज्योति विश्वकर्मा कोलकाता की रहने वाली है। ज्योति ने रितिक रोशन की 10,000 फोटो अपने पास रखी हुई है।

प्रियंका चोपड़ा का क्रेजी फैन
क्रेजी फैंससौरभ कांत श्रीवास्तव नाम के एक फैं ने अपनी पसंदीदा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की 5 फुट लंबी पेंटिंग बना डाली थी। जब सौरभ ने प्रियंका को ये तस्वीर गिफ्ट की तो प्रियंका हैरान रह गई थींं। 5 फुट लंबी इस पेंटिंग में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत दिख रहींं थी।

करीना का क्रेजी फैन
क्रेजी फैंसअभिनेत्री करीना कपूर के एक क्रेजी फैन ने उन्हें बहुत ही महंगा हीरो का हार तोहफे में दे डाला था। इस हार को गिफ्ट करने से पहले वो करीना को एक के बाद एक खत लिखा करता था।

शाहिद कपूर का क्रेजी एनआरआई फैन
क्रेजी फैंसशाहिद कपूर के एक NRI फैन ने जब उनकी फिल्म “हैदर” देखी तो वो इतना दीवाना हो गया कि उसने Mount Elbrus पर जाकर फिल्म “हैदर” की पोस्टर लगा डाली थी।

सुपरस्टार रजनीकांत का क्रेजी फैन
क्रेजी फैंसऐसे तो साउथ में अभिनेता रजनीकांत को लोग भगवान मानते हैं। उनके प्रति फैंस की दीवानगी हर हद को पार कर जाती है। लेकिन उनके एक फैन ने ऐसी पागलपन कि कि हर किसी को दंग कर दिया। रजनीकांत के उस फैन को जब किसी ने ये जानकारी दी कि उनकी प्रतिमा की किडनी खराब हो चुकी है तो ऐसे में उस क्रेजी फैन ने अपने पसंदीदा अभिनेता रजनीकांत को अपनी किडनी देने की खातिर आत्महत्या कर ली।

आदित्य रॉय कपूर की क्रेजी फैन
क्रेजी फैंसअभिनेता आदित्य रॉय कपूर की एक क्रेजी फैन ने अपनी दीवानगी की हद को पार करते हुए उन्हें खून से खत लिखा और शादी के लिए प्रपोज कर डाला।

Related Articles

Back to top button