Hindi

अमेरिका में काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी के साथ बदतमीजी, कहा- मेरे साथ ऐसा पहले कभी नहीं…’

काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी अमेरिका में नस्ल भेदभाव का शिकार हुई। एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए तनीषा ने दावा किया कि उनके साथ बदतमीजी हुई। उनके मुताबिक एक रेस्टोरेंट में उनके साथ ऐसा बर्ताव हुआ। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

https://www.instagram.com/p/Bu2JMg7FHHl/

 

तनीषा मुखर्जी ‘क्राई अमेरिकन चैरिटी गाला फंक्शन’ का हिस्सा बनने के लिए गई थीं। एक्ट्रेस का कहना है कि बाद में जब वह अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट गईं तो वहां पर एक शख्स उनके साथ बदतमीजी की।

https://www.instagram.com/p/Buw8VZiF0YZ/

 

मिड डे से बातचीत में तनीषा ने कहा, ‘मुझे समझ नहीं आया कि आखिर क्या हुआ। मैं शांत थी लेकिन वह व्यक्ति बहुत रूड था। रेस्टोरेंट के कुछ कर्मचारियों का कहना था कि हम अंग्रेजी नहीं बोल सकते हैं। यह काफी अपमानजनक और नस्ल भेदभाव से भरा हुआ था। इस घटना से मैं और मेरे दोस्त हैरान थे। हमने पहले कभी नस्ल भेदभाव का सामना नहीं किया था।’

https://www.instagram.com/p/Buq03_TFTsH/

 

तनीषा ने बताया कि जब उन लोगों ने होटल अथॉरिटी से इस मामले को लेकर मदद मांगी, तो उन्होंने साफ मना कर दिया। जब उनसे पुलिस बुलाने के लिए कहा तो भी उन्होंने ऐसा करने से इंकार कर दिया।

 

इस घटना के बाद तनीषा ने ट्वीट कर लिखा- Shiftiest place ever.! Racist horrible people @JaneHotelNYC, इसके अलावा तनीषा ने घटना का एक वीडियो भी ट्वीट किया।

Related Articles

Back to top button