Hindi

ईशा अंबानी शादी से पहले जब दुल्हन बनीं , यूजर्स बोले- ‘सारा खेल ही पैसे का है भाई’

मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। बीते दिन अंबानी परिवार में ग्रह शांति पूजा का आयोजन किया गया। इस पूजा में ईशा अंबानी ने डिजाइनर सब्यासाची के बनाए हुए लहंगे को पहना। लहंगे में ईशा किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं.

https://www.instagram.com/p/Bqr_rk6B4vE/

सब्यासाची ने अपने सोशल मीडिया अंकाउट पर ईशा की तस्वीरों को शेयर करते हुए लहंगे की डीटेल साझा की है। इस लहंगे में हैंड एंब्रोयडरी और हैंड पेंट का काम किया गया है। लहंगे में खास तीला वर्क किया गया है जो ईशा की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है.

सोशल मीडिया पर ईशा अंबानी की तस्वीर देख यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए लिखा- सारा पैसे का खेल है भाई… ईशा इस लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं… एक यूजर ने लिखा- जब ग्रह शांति पूजा में इतने महंगे कपड़े पहने हैं तो फिर शादी में क्या होगा। मैं भी ईशा की तरह ही अमीर बनना चाहती हूं।

 

एक अन्य यूजर ने लिखा- तो इस तरह अमीर लोग अपने पैसे पानी की तरह बहाते हैं.. एक छोटी सी पूजा के लिए इतना महंगा लहंगा कौन पहनता है। एक यूजर ने लिखा- OMG क्या ये ईशा अंबानी है… मैंने पहली बार में इसे पहचाना ही नहीं.. कैप्शन पढ़ कर पता चला। ईशा तुम बहुत खूबसूरत लग रही हो…।

एक यूजर ने कहा- ‘ईशा कितनी खूबसूरत लग रही हैं।’

वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘ब्यूटी और स्टाइल बिल्कुल परफेक्ट है।’ बता दें इससे पहले मुकेश अंबानी और बेटे अनंत अंबानी आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में पहुंचे थे। जहां उन्होंने शादी का कार्ड भगवान वेंकटेश के सामने चढ़ाया।

Related Articles

Back to top button