Hindi

इस हीरोइन को स्माइल के कारण मिली थी फिल्म, जूही श्रीदेवी की कर दी थी छुट्टी !

हिंदी सिनेमा जगत की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की खूबसूरती और उनकी स्माइल पर दुनिया फिदा है। माधुरी एक बेहतरीन अदाकारा हैं। आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में माधुरी दीक्षित की चमक फीकी नहीं पड़ी है। 50 वर्ष बीत जाने के बावजूद उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है। आज भी देशभर में माधुरी दीक्षित के करोड़ों दीवाने मौजूद हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी अभिनेत्री हैं माधुरी दीक्षित जिनकी सिर्फ मुस्कान पर लाखों लोग फिदा है।माधुरी दीक्षितमाधुरी दीक्षित को लोग कई नामों से जानते हैं। जैसे कोई उन्हें मोहिनी बुलाता है तो कोई धक-धक गर्ल के नाम से जानते हैं। लेकिन आज हम आपको माधुरी दीक्षित के उस कातिलाना स्माइल से अलग एक बेहद ही दिलचस्प किस्सा बता रहे हैं।माधुरी दीक्षितफिल्म ‘अबोध’ से अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था लेकिन ‘अबोध’ माधुरी दीक्षित को कैसे मिली इस बात से आप वाकिफ नहीं होंगे । इसके पीछे एक बहुत ही दिलचस्प कहानी है।माधुरी दीक्षितअबोध के डायरेक्टर हीरेन नाग ने जब खूबसूरत लड़की माधुरी दीक्षित को पहली नजर देखा था, तो उनकी नजर माधुरी के ऊपर टिक सी गई थी। वो उन्हें बस टकटकी लगाकर देखते रह गए थे। माधुरी के मुस्कान पर डायरेक्टर इतने फिदा हो गए थे कि उन्होंने फिल्म में अभिनय करने के लिए माधुरी को ऑफर दे डाला। हालांकि ये अलग बात है कि वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी। लेकिन माधुरी के मुस्कान पर हर कोई फिदा हो चुका था। अपनी खूबसूरत और आकर्षक मुस्कान के कारण माधुरी ने प्रसिद्धि हासिल कर ली थी।
माधुरी दीक्षितइसके बाद फिल्म ‘तेजाब’ में माधुरी दीक्षित ने बेहतरीन अभिनय किया। फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के अभिनय की जमकर सराहना हुई। यहां तक कि उन्हें जबरदस्त अभिनय के लिए अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। इस फिल्म की सफलता के बाद माधुरी दीक्षित का करियर आगे की ओर बढ़ चला और फिर उसके बाद माधुरी दीक्षित ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया।माधुरी दीक्षित90 के दशक में एक ऐसा दौर था जब सभी डायरेक्टर माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म बनाना चाहते थे। माधुरी दीक्षित की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ चुकी थी कि उन दिनों की सुपरहिट अभिनेत्री जूही चावला और श्रीदेवी को भी माधुरी ने टक्कर दे
माधुरी दीक्षितइसके बाद माधुरी दीक्षित को संजय दत्त से प्यार हो गया और इनकी प्रेम कहानी काफी सुर्खियां बटोरने लगी। इन दोनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते थे। माधुरी दीक्षित और संजय दत्त दोनों दोन एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत किया करते थे। यहां तक कि माधुरी दीक्षित तो संजय दत्त से शादी भी करना चाहती थीं लेकिन चुकी संजय दत्त की शादी पहले से ही हो रखी थी सो इनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया। उधर माधुरी दीक्षित के पापा को भी संजय दत्त के साथ माधुरी का रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके बाद संजय दत्त को जेल जाना पड़ा और फिर इन दोनों का रिश्ता खत्म सा हो गया।माधुरी दीक्षितसंजय दत्त और माधुरी दीक्षित का रिश्ता टूटने के बाद माधुरी ने अरेंज मैरिज करने का मन बनाया और साल 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर घर बसा लिया और फिल्मों से दूर अमेरिका जाकर रहने लगीं। लेकिन फिल्म ‘आजा नचले से’ बड़े पर्दे पर माधुरी दीक्षित ने वापसी की। लगभग 70 फिल्मों में माधुरी दीक्षित अब तक काम कर चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button