Hindi

इस हीरो की दीवानी है जहान्वी कपूर, नाम जानकर हैरान हो जाएंगे आप !

फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली श्रीदेवी की खूबसूरत बेटी, अभिनेत्री जहान्वी कपूर किसी ना किसी बात को लेकर हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। खासकर अभी अपनी आने वाली फिल्म ‘धड़क’ को लेकर काफी चर्चा में हैं।

बता दें कि साल 2016 की मराठी फिल्म ‘सैराट’ की रीमेक है फिल्म ‘धड़क।’ ज़ी स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शन द्वारा बनाई गई इस रोमांटिक फिल्म के डायरेक्टर हैं शशांक खैतान। फिल्म के मुख्य किरदार में जहान्वी कपूर के साथ ईशान खैटर हैं।

जहान्वी कपूर

बॉलीवुड की चांदनी नाम से मशहूर सुपरस्टार, खूबसूरत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड के इस जाने माने अभिनेता की दीवानी है। या फिर यूं कह सकते हैं कि इस एक्टर पर उनका काफी क्रश है।

खूबसूरत जहान्वी कपूर किसी और अभिनेता कि नहीं बल्कि वरुण धवन की दीवानी हैं। उन्होंने इस बात को खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो वरुण धवन को बहुत पसंद करती हैं।

जहान्वी कपूर

कुछ समय पहले की बात है जब जहान्वी कपूर ने श्रीदेवी की मौत के बाद अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था तो सोशल मीडिया पर उन्हें बधाईयों की भरमार लग गई थी। उन्ही में से एक लड़के के विश का जहान्वी कपूर ने रिप्लाई करते हुए लिखा था ‘आईएलयू’ यानि कि ‘आई लव यू’ जहान्वी के इस रिप्लाई के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया था और हर कोई ये जानना चाहता था कि आखिर ये शख्स कौन है ? लोगों ने ये कयास लगाए कि ये लड़का जहान्वी कपूर का बॉयफ्रेंड है जिसका नाम अक्षत रंजन है। अक्षत आए दिन जहान्वी कपूर के साथ अपने फोटोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया करते हैं।

खैर जो भी हो, श्रीदेवी के गुजरने के बाद से जहान्वी कपूर अपने पिता बोनी कपूर की काफी अच्छे से देखभाल करती हैं ठीक उसी तरह जिस तरह श्रीदेवी रखा करती थीं।

जहान्वी कपूर

जब श्रीदेवी को मिलने वाले बेस्ट एक्ट्रेस के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार लेने पहुंची जहान्वी कपूर की तस्वीर अपने पिता बोनी कपूर के माथे पर पसीने को पोछते हुए मीडिया में वायरल हो रही थी तो हर किसी के दिल को पिघलाने के लिए काफी था। इस इमोशनल तस्वीर ने साबित कर दिया कि जहान्वी कपूर यकीनन एक अच्छी बेटी हैं।

श्रीदेवी की तरह ही जहान्वी कपूर भी बेहद खूबसूरत हैं और उम्मीद है कि एक्टिंग के मामले में भी वो अपनी मां की तरह ही अच्छी साबित होंगी और बॉलीवुड में अपनी पकड़ बना पाएंगी।

Related Articles

Back to top button