ऑस्ट्रेलिया पर भारत की जीत को लेकर इन फिल्म स्टारों ने दी टीम को बधाई, शाहरुख बोले- पूरी रात जगकर मैच देखा

भारतीय टीम ने ब्रिसबेन के गाबा में मंगलवार को चौथा टेस्ट मैच 3 विकेट से जीतकर इतिहास रच दिया। अब सोशल मीडिया पर लोग टीम के खिलाड़ियों को बधाइयां दे रहे हैं। इनमें तमाम बॉलिवुड सिलेब्स भी शामिल हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/1351464263240466432
शाहरुख खान ने ट्वीट किया, ‘हमारी टीम की क्या शानदार जीत हुई है!!! हर बॉल को देखने के लिए पूरी रात जगा। अब शांति से सोउंगा और इस जीत को महसूस करूंगी। सभी लड़कों को प्यार और उनके लड़ने की ताकत की प्रशंसा करता हूं। चक दे इंडिया!’
What an absolutely marvellous victory for our team!!! Stayed up all night to watch it unfold ball by ball. Now will sleep peacefully for a bit and savour this historic moment. Love to all our boys and greatly admire their resilience to power us through to this win. Chak De India!
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 19, 2021
वहीं, रणवीर सिंह ने टीम की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘ऐतिहासिक जीत!!! क्या कोशिश की है!!! गर्व है!!! इसके साथ उन्होंने तिरंगे के कई इमोजी बनाए।
https://twitter.com/RanveerOfficial/status/1351452597283033088
रितेश देखमुख ने लिखा, ‘इंडिया जिंदाबाद… टीम इंडिया आप पर गर्व है। यह बड़ी जीत है। बधाई कैप्टन।’
India Zindabad …..proud of you Team India – this is a huge huge win. Congratulations Captain @ajinkyarahane88
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) January 19, 2021
अक्षय कुमार ने टीम की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए बधाई टीम इंडिया। मुश्किलों के खिलाफ जीतते हुए इतिहास बना दिया। सच में आप चैंपियन्स हो।’
Congratulations Team India for an exemplary performance, winning against all odds and creating history…truly Champions 👏 #INDvsAUS pic.twitter.com/1tNTttez9V
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 19, 2021
सुनील शेट्टी ने भी टीम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई टीम इंडिया! क्रिकेट का भविष्य चमक रहा है।’
https://twitter.com/SunielVShetty/status/1351456870456815618
https://twitter.com/iamsunnydeol/status/1351461880536023040