Hindi

इन बॉलीवुड एक्टरों ने अपनी बहनों को दिए इतने महंगे तोहफे, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

भाई-बहन का रिश्ता ऐसा होता है जो बेहद अनमोल होता है। ये रिश्ता हर भाई-बहन के लिए काफी अहमियत रखने वाला होता है। इसमें ना तो गरीबी और ना ही अमीरी देखी जाती है। गरीब हो या फिर अमीर हर कोई अपने भाई या फिर अपनी बहनों से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं और उन्हें खुश रखने की हर संभव कोशिश भी करते रहते हैं। अपने बहनों और अपने भाइयों को उनकी पसंद के तोहफे देना उन्हें गर्व एहसास दिलाता है। आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ ऐसे भाइयों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी बहनों को काफी महंगे तोहफे दिए हैं।

अभिषेक बच्चन-श्वेता बच्चन

बहनों को दिए इतने महंगे तोहफेअमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और बेटा अभिषेक बच्चन दोनों ही एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। इन दोनों भाई-बहनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत है। ये दोनों ही एक-दूसरे का काफी ख्याल रखा करते हैं। अभिषेक बच्चन ने अपनी बहन श्वेता बच्चन को एक बहुत ही महंगी BMW कार तोहफे में दी है। बता दें कि इस BMW कार की कीमत 30 लाख रुपए है। अभिषेक बच्चन तो बॉलीवुड फिल्म के अभिनेता बन गए लेकिन श्वेता बच्चन फिल्मों से दूरी बनाए रखी हैं उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कभी भी काम नहीं किया।

रणवीर कपूर-रिद्धिमा कपूर

बहनों को दिए इतने महंगे तोहफेरणवीर कपूर दिखने में जितने हैंडसम और खूबसूरत हैं उसी तरह उनकी बहन रिद्धिमा भी बेहद खूबसूरत हैं। रिद्धिमा पूरी तरह अपनी मां की परछाई हैं लेकिन उनका चेहरा रणवीर कपूर से भी मिलता है। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणवीर कपूर ने अपनी चहेती बहन को सबसे महंगी पेंटिंग के लिस्ट में शुमार वुपिंग पेंटिंग तोहफे में दी है। बता दें कि इस पेंटिंग की कीमत 2.5 करोड़ रुपए है। भाई से विपरीत रिद्धिमा ने फिल्मों से दूरी बनाई है।

सैफ अली खान-सोहा अली खान

Bollywood Papa

बॉलीवुड के जाने-माने मशहूर अभिनेता कहें या नवाब सैफ अली खान, इनकी बहन है सोहा अली खान। सोहा एक अभिनेत्री हैं। सैफ अली खान ने अपनी बहन सोहा अली खान की शादी के मौके पर एक डायमंड रिंग तोहफे में दी थी। बता दें कि उस डायमंड रिंग की कीमत 20 लाख रुपए है।

रणवीर सिंह-रितिका भवानी

Bollywood Papa

बॉलीवुड के सबसे टॉप अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार रणवीर सिंह ने बहन रितिका भवानी को तोहफे में एक ऑडी कार दी है। उस कार की कीमत लगभग 1.25 करोड रुपए है।

अक्षय कुमार-अल्का भाटिया

बहनों को दिए इतने महंगे तोहफे

बॉलीवुड इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार के नाम से सुप्रसिद्ध अक्षय कुमार ने अपनी बहन अल्का भाटिया को तोहफे में ऑडी RS5 कार दी है जिसकी कीमत 95 लाख रुपए है। इसके साथ ही अक्षय ने अपनी बहन को और भी कई महंगे तोहफे दिए हैं।

हर्षवर्धन कपूर-सोनम कपूर

बहनों को दिए इतने महंगे तोहफे

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री सोनम कपूर के भाई का नाम है हर्षवर्धन कपूर। उन्होंने भी हाल ही में बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू किया है। हर्षवर्धन ने अपनी प्यारी बहना को शादी के मौके पर 2.5 करोड़ रुपए की फरारी कार तोहफे में दी है।

सलमान खान-अर्पिता खान

बहनों को दिए इतने महंगे तोहफे

अर्पिता खान सलमान की मुंह बोली बहन हैं लेकिन सलमान उन्हें अपनी बहन से भी अधिक प्यार करते हैं। सलमान ने अपनी प्यारी बहना को एक ऑडी कार तोहफे में दी है। उस कार की कीमत 2.5 करोड़ रुपए है।

दोस्तों, ये तोहफे तो एक बहाने होते हैं। इनके जरिए हर भाई-बहन अपने प्यार को दर्शाते हैं। तोहफे की कोई कीमत नहीं होती है। सच्चे दिल से दिए जाने वाले हर तौहफे महंगे और बेशकीमती होते हैं।

Related Articles

Back to top button