Hindi

मनोहर परिकर के निधन की खबर सुनते ही अमिताभ भावुक, तस्वीर शेयर कर बोले- ‘देश ने जेंटलमैन को खो दिया’

देश के पहले आईआईटियन मुख्यमंत्री मनोहर परिकर का रविवार को निधन हो गया। पैन्क्रियाज कैंसर से जूझ रहे 63 वर्षीय परिकर की हालत पिछले दो दिन से बेहद खराब थी। रविवार को उनकी स्थिति और ज्यादा नाजुक हो गई थी, जिसके बाद दोना पाउला स्थित उनके निजी आवास पर डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य को संभालने का प्रयास किया। लेकिन रात 8 बजे के करीब उनका निधन हो गया.

मनोहर परिकर की छवि एक बेहद ही ईमानदार और जमीन से जुड़े हुए कर्तव्यनिष्ठ नेता की थी। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कई सारे ट्वीट किए।

https://twitter.com/SrBachchan/status/1107348613674369025

उन्होंने लिखा गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर एक जेंटलमैन और बेहद शालीन व्यक्ति थे। उनके साथ कुछ लम्हे बिताने का मौका मिला था। वे अपनी बीमारी के साथ बेहद बहादुरी से लड़े। उनके लिए प्रार्थनाएं। इस खबर को सुनकर बेहद दुखी हूं.

https://twitter.com/SrBachchan/status/1107341924568985600

ट्वीट के साथ अमिताभ बच्चन ने दिवंगत भाजपा नेता मनोहर परिकर के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा की। अमिताभ ने लिखा- उनके चेहरे पर हमेशा एक सादगी भरी मुस्कान रहती थी। इस वक्त गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के घर के बाहर श्रद्धांजलि देने की तैयारी शुरू हो चुकी है।

https://twitter.com/RakeshRBag/status/1107494972666925056

मनोहर परिकर का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे किया जाएगा। इससे पहले सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक परिकर के पार्थिव शरीर को पणजी स्थित भाजपा कार्यालय में विशिष्ट व्यक्तियों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। शाम 4 बजे कला अकादमी से मीरामार तक परिकर की अंतिम यात्रा निकलेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button